फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ???? ?? ??? ?? ????? ?? ?? ???

पंखे की हुक से लटक कर विवाहिता ने दी जान, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Nov 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
???? ?? ??? ?? ????? ?? ?? ???
गड़वार। क्षेत्र के बभनौली ग्राम पंचायत के पिपरसंडा गांव में रविवार की सुबह एक महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति, सास और एक ननद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पिपरसंडा गांव के पवन गिरी पुत्र सुरेंद्र गिरी का विवाह बीते 30 मई को जजौली निवासी नेहा गिरि (26) पुत्री शेरबहादुर गिरी के साथ हुई थी। विवाहिता का पति चालक का काम करता है शादी विवाह की गाड़ी लेकर कहीं गया था। सुबह करीब पांच बजे जब वह घर पहुंचा और पत्नी का दरवाजा खुलवाया तो नहीं खुला। इसके बाद उसने धक्का देकर दरवाजा खोला। इसके बाद देखा कि पत्नी पंखे की हुक के सहारे फंदे से लटक रही थी। जिसको देखकर उसने अपने परिजनों को बुलाकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहित के शव को अपने कब्जे में लेकर थाने चली आई। उधर, गांव के लोगों ने मृतका के मायके वालों को सूचित किया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और दी गई तहरीर में कहा कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। यह भी कहा कि दो हजार रूपये बीच में किसी तरह से व्यवस्था कर के दिए थे। बेटी के ससुराल पक्ष के लोग महीनों से पिकअप की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर मृतका के पति, ससुर, सास, दो ननद व एक ननदोई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति, सास व एक ननद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed