फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia News Liquor 80 lakh seized from paddy husk driver arrested smuggling amidst liquor ban Bihar

Ballia News: धान की भूसी में 80 लाख की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार; बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करी

Sun, 07 Jun 2026 10:20 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 07 Jun 2026 10:20 AM IST
सार

UP News: बिहार में शराबबंदी के बीच मांझी पुलिस और मद्य निषेध इकाई ने संयुक्त कार्रवाई में धान की भूसी के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 1,013 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। कंटेनर चालक पुनमा राम गिरफ्तार हुआ है। पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Ballia News Liquor 80 lakh seized from paddy husk driver arrested smuggling amidst liquor ban Bihar
बरामद शराब की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ballia News: बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक बड़े तस्करी प्रयास का खुलासा शनिवार की रात उस समय हुआ, जब मांझी पुलिस और मद्य निषेध इकाई पटना की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर एक कंटेनर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। तस्करों ने शराब की खेप को धान की भूसी के बीच छिपाकर पुलिस की नजरों से बचाने का प्रयास किया था, लेकिन संयुक्त टीम की सतर्कता के चलते उनका मंसूबा विफल हो गया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र से होकर जयप्रभा सेतु पार करने वाले वाहनों की जांच के लिए बिहार सीमा में स्थित बलिया मोड़ के पास विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कंटेनर के भीतर धान की भूसी के बड़े-बड़े ढेर दिखाई दिए। जब पुलिस ने गहन तलाशी ली तो भूसी के नीचे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई मिली।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

तलाशी में कुल 1,013 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल मच गई। पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक पुनमा राम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब की खेप पंजाब से लोड की गई थी और उसे बिहार के विभिन्न जिलों में पहुंचाया जाना था। हालांकि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध तस्करी नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं और शराब की यह बड़ी खेप किसके निर्देश पर भेजी जा रही थी। इसके लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

कार्रवाई के बाद बरामद शराब को मांझी थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। थाना परिसर में जमा शराब के विशाल जखीरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र में पूरे दिन इस कार्रवाई की चर्चा होती रही।

मांझी पुलिस और मद्य निषेध इकाई के अधिकारियों ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed