फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia News House sold without paying off loan bank manager filed complaint stunned to see cunning style

Ballia News: बिना कर्ज चुकाए बेच दिया मकान, बैंक प्रबंधक ने दी तहरीर; शातिर अंदाज देख घूम गया सिर

Wed, 25 Jun 2025 07:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 07:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया से लोन लेने के बाद इसे बिना चुकाए मकान बेच देने का मामला सामने आया है। इंडियन बैंक के अधिकारियों ने शातिर के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही जांच की भी मांग की है।

विज्ञापन
Ballia News House sold without paying off loan bank manager filed complaint stunned to see cunning style
बैंककर्मी ने दी तहरीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: इंडियन बैंक शाखा रानीगंज बाजार से मकान को बंधक रख ऋण लेने के बाद उसी मकान को बिना बैंक का ऋण चुकता किए विक्रय कर दिया गया है। मामले में मंडलीय कार्यालय वाराणसी के प्रबंधक ने क्रेता व विक्रेता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की अनुमति दिया है। 

विज्ञापन


इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने थाना अध्यक्ष बैरिया को क्रेता व विक्रेता सहित कुल छह लोगों के खिलाफ छल व कपट से बैंक के पास गिरवी रखे गए संपत्ति को क्रय-विक्रय करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दिया है।
विज्ञापन


इंडियन बैंक रानीगंज बाजार के शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि लालगंज स्थित जानकी वस्त्रालय के प्रोपराइटर दीनानाथ राय उर्फ दीनानाथ प्रसाद पुत्र स्व.मुखलाल साह उर्फ मुखलाल प्रसाद ने बैंक से 30 लख रुपये का ऋण लेकर बैरिया स्थित अपना मकान बैंक के पास गिरवी रखा था। जिसका तहसीलदार को पत्र देकर उक्त संपत्ति के कागजात पर अंकित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बावजूद बिना बैंक को सूचना दिए छल और कपट से दोकटी थाना क्षेत्र के भुसावला (लालगंज) निवासी दीनानाथ राय ने बैरिया निवासी सोनम देवी पत्नी दीपक कुमार गुप्ता, अर्चना देवी पत्नी अनिल गुप्ता व दीपक कुमार गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता को बैंक में गिरवी रखे गए मकान को बेच दिया है। जिसके गवाह के रूप में राघवेंद्र कुमार व रणजीत प्रसाद है। 

शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर हमने इसकी शिकायत तहसीलदार बैरिया, उप निबंधक बैरिया के साथ ही इंडियन बैंक के मंडलीय कार्यालय वाराणसी के प्रबंधक को शिकायती पत्र दिया। मंडलीय कार्यालय वाराणसी के प्रबंधक ने संबंधितों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति दे दिया है। 

इसके बाद बैरिया थाना अध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दिया गया है। इस बाबत एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मुझे तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed