फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

लॉकडाउन के बाद जिले में 40 हजार प्रवासियों को मिला रोजगार

Thu, 21 Jan 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
ballia news
लॉकडाउन के बाद जिले में 40 हजार प्रवासियों को मिला रोजगार
विज्ञापन

मनरेगा के तहत जिले में चार लाख 31 हजार से अधिक लोगों को मिला काम
जिले में मनरेगा के 187748 जॉब कार्ड हैं सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। देश में लॉकडाउन के दौरान मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद आदि जगहों पर काम करने वाले जिले के 80 हजार कामगारों ने घर-गांव का रुख किया। उनकी मदद करने को सरकार ने जिले के हर गांवों में मनरेगा कार्य शुरू कराया। इसमें करीब 40 हजार प्रवासियों को रोजगार दिया गया। अब तक जिले में मनरेगा के तहत 4,31,470 लोगों को काम उपलब्ध कराया गया है।
शहरों से लौटने वाले अधिकांश प्रवासियों ने मजबूरी में ही मनरेगा में काम किया क्योंकि उन्हें न तो यह काम पसंद था और न ही मिलने वाली मजदूरी। इसके चलते प्रवासियों ने एक बार फिर शहरों में लौटने का मन बनाया और धीरे-धीरे शहरों की ओर फिर रुख करने लगे हैं। हालांकि अब भी पर्याप्त ट्रेनों का संचालन न होने से उन्हें लौटना मुश्किल हो रहा है। बताया जाता है कि वापस जाने वाले अधिकांश प्रवासी कामगार थे, जो तकनीकी कार्य करते हैं और जहां काम करते थे। वहां से बुलावा आने पर फिर शहर की ओर लौट गए।
विज्ञापन

पौने चार लाख परिवारों ने मांगा था जॉब कार्ड
जिले में वर्ष 2020-21 में कुल 377996 परिवारों ने मनरेगा में काम करने के लिए जॉब कार्ड की मांग की। इसके सापेक्ष 310340 परिवारों को जॉब कार्ड जारी किया गया। हालांकि 187748 जॉब कार्ड ही एक्टिव हैं और इसमें अनुसूचित जाति के 35926, अनुसूचित जनजाति के 4877 और अन्य वर्ग के 179168 जॉब कार्डधारक हैं। इन जॉब कार्डधारकों में कुल 219971 मजदूर हैं। इसमें 82223 महिला मजदूर हैं। अब तक 133517 परिवारों के 431470 लोगों को काम उपलब्ध कराया गया है। इसमें 584 मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराया गया है। हालांकि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मनरेगा मजदूर भुगतान को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों के कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद मनरेगा कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। काम करने वाले मजदूरों का भुगतान भी समय से किया जाएगा। कोई भी जॉब कार्डधारक रोजगार सेवक या ब्लॉक कार्यालय में आवेदन देकर कार्य की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा, एसएमएस के जरिए भी काम मांगने की सुविधा है। - डीएन दुबे, प्रभारी उपायुक्त मनरेगा व पीडी, डीआरडीए
मैं लॉकडाउन में मुंबई से घर आया। यहां आने के बाद आर्थिक तंगी के कारण मनरेगा में काम किया और इससे मिले पैसे से ही घर परिवार को चलाया। इसके बाद अनलॉक होने पर मैं मुंबई गया और एक महीना रहकर फिर लौटा हूं, तो मनरेगा में काम करने का मन है ताकि आर्थिक संकट न हो। - संदीप तुरहा, दुर्जनपुर

कोरोना संक्रमण के दौरान मैं भदोही से घर आया और करीब एक माह तक मनरेेगा में काम किया। मनरेगा से मिले पैसे से कुछ हद तक आर्थिक परेशानी दूर हुई। अब मैं फिर भदोही लौट आया हूं और यहीं मशीनरी का काम कर रहा हूं। - शंभूनाथ वर्मा, दुर्जनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed