{"_id":"6049ce2a0eb2346f0f34fd36","slug":"ballia-mp-virendra-singh-mast-said-new-road-bridge-will-be-built-in-manjhi-and-new-rail-line-laid-between-ara-bakulha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मांझी में 1160 करोड़ की लागत से बनेगा नया सड़क पुल, आरा-बकुल्हा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांझी में 1160 करोड़ की लागत से बनेगा नया सड़क पुल, आरा-बकुल्हा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन
Thu, 11 Mar 2021 01:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह 'मस्त'
- फोटो : अमर उजाला
यूपी-बिहार की सीमा पर मांझी के पास 1160 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनेगा। ये पुल फोरलेन के लिए होगा, जिस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। बैरिया में अपने कार्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बलिया सदर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि आरा-बकुल्हा रेल लाइन का प्रारूप भी तैयार हो गया है और इस पर कुल 66 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांसद मस्त ने बताया कि पिछले दिनों उनकी भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में मांझी घाट पर नया सड़क पुल बनाने की मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि आरा से बकुल्हा तक नई रेलवे लाइन व महुली के पास रेल पुल के निर्माण पर लगभग 66 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इस संदर्भ में रेलमंत्री पीयूष गोयल व रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। रेल मार्ग पर दो ट्रैक बनाए जाएंगे। हालांकि अभी ये तय नहीं हो सका है कि इसमें कितने रेलवे स्टेशन होंगे। इस संदर्भ में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोनबरसा में ट्रामा सेंटर अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को शासन की ओर से जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होनें कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते एक साल तक सभी गतिविधियां ठप पड़ी हुई थीं, अब धरातल पर विकास दिखना शुरू हो जाएगा।