{"_id":"5f94641a8ebc3e9b9e6c669c","slug":"ballia-massacre-president-omprakash-rajbhar-met-from-both-sides","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया हत्याकांड: दोनों पक्षों से मिले अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बोले-प्रकरण की होनी चाहिए सीबीआई जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया हत्याकांड: दोनों पक्षों से मिले अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बोले-प्रकरण की होनी चाहिए सीबीआई जांच
Sat, 24 Oct 2020 10:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के दुर्जनपुर कांड के बाद शुक्रवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दुर्जनपुर पहुंच कर मृतक और आरोपी के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। मृत जयप्रकाश पाल के परिजनों से मिलने के बाद अध्यक्ष घटना के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की मां कांति सिंह से भी मिले।
विज्ञापन
कहा कि वे इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने हेतु प्रयत्न करेंगे, ताकि दूध का दूध, पानी का पानी हो जाए। दोनों पक्ष दहशत में है। इसलिए इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और सबको न्याय मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos
हत्याकांड में आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस घटना में मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारी भी दोषी हैं, क्योंकि उनके सामने इतनी बड़ी घटना हुई। कहा प्रदेश में जंगल राज कायम है। आये दिन प्रदेश में हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इस मौके पर सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक, प्रवक्ता सुनील सिंह आदि रहे।