फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia health news

सीएमएस का चला चाबूक, ओपीडी में नहीं दिखे दलाल

Fri, 06 Dec 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
ballia health news
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीपी सिंह ने गुरुवार को जिला अस्पताल स्थित ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस ने डाक्टरों को निर्देशित किया कि ओपीडी में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं दिखना चाहिये। अगर ओपीडी में कोई भी दलाल पकड़ा गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जिला अस्पताल स्थित ओपीडी, इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर स्थित ओपीडी का निरीक्षण किया। बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ओपीडी में दलाल सक्रिय रहते है, जो मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते है। जिसे गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण किया गया। कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप अस्पताल में आए मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल में उपलब्ध हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी सूरत में ओपीडी में दलालों को सक्रिय नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े जाने पर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरीजों व तीमारदारों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा दिलाना पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed