फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia-Ghazipur face-to-face: Tension over laying of nets in river police on the spot

बलिया-गाजीपुर आमने-सामने: नदी में जाल बिछाने को लेकर तनाव, मौके पर मौजूद पुलिस, पानी रोकने के आरोप में पुल पर खड़े लोग

Thu, 14 Oct 2021 09:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Oct 2021 09:47 PM IST
सार

मगई नदी पुल के पास लगे जाल खोलने को लेकर गाजीपुर-बलिया के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस व एसडीएम ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
Ballia-Ghazipur face-to-face: Tension over laying of nets in river police on the spot
नदी में जाल लगाने को लेकर हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव पुल के पास उस समय विवाद हो गया, जब गाजीपुर जिले से सैकड़ों की संख्या में लोग बाइक और चार पहिया वाहनों में सवार होकर दौलतपुर में मगई नदी पुल के पास लगे जाल को खोलने के लिए पहुंचे। उनका आरोप था कि जाल से बाढ़ के पानी का निकास तेजगति से नहीं हो रही है। खेतों में चार फीट तक पानी अभी भी जमा है। मौके पर इस तरफ के लोग भी जमा हो गए, जिससे विवाद में मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


गाजीपुर के लोगों के जमा होने की सूचना पर नरही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुल के एक तरफ बलिया के दौलतपुर के लोग और दूसरी तरफ गाजीपुर के लोग जमे हुए थे। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने दोनों पक्षों से बातचीत करने की कोशिश की।
विज्ञापन


अराजकतत्वों ने शुरू की मारपीट
दौलतपुर निवासी संजय सिंह को लेकर गाजीपुर के लोगों से बातचीत करने पहुंचे। कुछ अराजकतत्वों ने संजय सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह से मामले को शांत कराया। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में मौके पर चितबड़ागांव थाना, कोरंटाडीह चौकी और सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान, एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पचगंवा के लोग भी भारी संख्या में उपस्थित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर जुनैद अहमद ने तत्काल स्थानीय पुलिस की मदद से नदी में लगे जाल को हटवाना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। जाल काटने का कार्य जारी है।

करईल इलाका बाढ़ व बरसात के पानी से है तबाह
इन दिनों पूरा करईल इलाका बाढ़ व बारिश के पानी से तबाह हैं। गाजीपुर जिले के भी अनेकों गांव के किसान खेतों में भारी जलजमाव को लेकर परेशान हैं। पहले तो धान की फसल बर्बाद हुई, अब रवि की खेती भी नहीं हो पाएगी। आलम यह है कि करईल इलाके में अभी भी सड़कों पर पानी बह रहा है। मगई नदी में मछली पकड़ने वालों ने कई जगह जाल लगा दिया है। जिसके कारण पानी का निकास बहुत धीमी गति से हो रहा है। इसी बात को लेकर किसानों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed