{"_id":"6106d8b58ebc3e8403448e06","slug":"ballia-four-bdos-transferred-to-non-district-changing-the-scope-of-many-additional-blocks-charge-ballia-news-vns6037378123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः चार बीडीओ का हुआ गैर जनपद तबादला, कई के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अतिरिक्त ब्लॉकों का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः चार बीडीओ का हुआ गैर जनपद तबादला, कई के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अतिरिक्त ब्लॉकों का चार्ज
विज्ञापन
बलिया। अपर मुख्य सचिव ने जिले में तैनात चार बीडीओ का गैर जनपद तबादला किया है। वहीं कइयों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अतिरिक्त ब्लॉकों का चार्ज दिया है। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा ने स्थानांतरित खंड विकास अधिकारियों को कार्यमुक्त करने का आदेश पत्र जारी किया है।
खंड विकास अधिकारी हनुमानगंज धनपत यादव का स्थानांतरण कानपुर देहात, रेवती से ओमप्रकाश गुप्त का महाराजगंज, गड़वार से विनोद मणि त्रिपाठी को कन्नौज व दुबहड़ से सचिन कुमार भारतीय को जौनपुर के सीडीओ के यहां उपस्थित होकर ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सीडीओ ने नगरा से प्रवीन जीत को चिलकहर, नवानगर से विनय कुमार वर्मा को नगरा, रसड़ा व चिलकहर ब्लॉक का संयुक्त प्रभार देख रहे संतोष कुमार यादव को बांसडीह व बेरुआरबारी का प्रभार दिया है।
वहीं खंड विकास अधिकारी बैरिया राम आशीष को सोहांव व गड़वार का प्रभार सौंपा गया है। मनियर से रमेश यादव को पंदह भेजते हुए मनियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खंड विकास अधिकारी बांसडीह रणजीत कुमार को मुरली छपरा स्थानांतरित किया गया है। उनको बैरिया ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सोहांव से अतुल कुमार को बेलहरी ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। इनके पास रेवती का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। खंड विकास अधिकारी सीयर गजेंद्र प्रताप सिंह को नवानगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।