फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia farmers news

एसडीएम और किसानों में बातचीत विफल

Thu, 03 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
ballia farmers news
रामगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बलिया राजेश कुमार यादव ने गुरुवार को गंगा नदी के उस पार पचरुखिया मौजे से लेकर नौरंगा तक चल रहे ड्रेजिंग के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने पांडेयपुर मौजे में किसानों के विरोध के कारण रुके ड्रेजिंग के कार्य को चालू कराने के लिए काश्तकारों से करीब दो घंटे तक बातचीत की और समझाने का प्रयास किया। लेकिन पांडेयपुर के काश्तकार अपनी जिद पर अड़े रहे कि हमारे मौजे में ड्रेजिंग का कार्य न किया जाए। इसके चलते एसडीएम सदर को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर सदर एसडीएम श्री यादव, यूपीपीसीएल के जेई एपी सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल लक्ष्मण सिंह व कानूनगो के साथ गंगा नदी के उस पार पचरुखिया मौजे में चल रहे दूसरे चरण की ड्रेजिंग के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने यूपीपीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को काम में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया। कहा कि अब मानसून आने में कुछ दिन शेष बचे हैं ऐसे में काम की रफ्तार और तेज करें। इसके बाद सदर एसडीएम ने सदर तहसील के क्षेत्र पचरुखिया, मीनापुर, पुरुषोत्तमपुर मौजे का भी निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसडीएम ने बैरिया तहसील क्षेत्र के पांडेयपुर मौजा के काश्तकारों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना और शासन की मंशा के अनुरूप मिलने वाली सहायता राशि के बारे में भी बताया। करीब दो घंटे तक पांडेयपुर के काश्तकारों के साथ बातचीत करने के बाद सदर एसडीएम ने किसानों को एसडीएम बैरिया से भी वार्ता कराया। लेकिन पांडेयपुर के किसान अरुण पांडेय, बसंत पांडेय, संत पांडेय, सुनील पांडेय आदि एक ही जिद पर अड़े रहे कि हमारी कृषि योग्य भूमि में ड्रेजिंग का कार्य न किया जाए। अंतत: सदर एसडीएम ने सदर क्षेत्र के सभी मौजा का निरीक्षण कर किसानों को समझा तो लिया लेकिन बैरिया तहसील के काश्तकारों ने उनकी बात नहीं मानी। जिसके चलते एक बार फिर ड्रेजिंग के कार्य पर ग्रहण लगता दिख रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत एसडीएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि पांडेयपुर मौजा का मामला उच्च अधिकारियों के भी संज्ञान में है। इसका समाधान का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed