{"_id":"66ada5367170bdbc1e0d81f5","slug":"ballia-extortion-case-sp-disbanded-swat-team-for-negligence-and-suspended-7-policemen-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया वसूली कांड: लापरवाही पर एसपी ने स्वाट टीम को किया भंग, सभी सात पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया वसूली कांड: लापरवाही पर एसपी ने स्वाट टीम को किया भंग, सभी सात पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
Sat, 03 Aug 2024 09:04 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:04 AM IST
सार
बलिया वसूली कांड में कार्रवाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर लापरवाही पर एसपी ने स्वाट टीम को भंग करते हुए टीम के सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने स्वाट टीम को भंग कर दिया है। एसपी ने प्रभारी व उनकी टीम के छह आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसकी जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्वाट टीम क्यों भंग की गई और टीम के सभी सात पुलिस कर्मियों को क्यों लाइन हाजिर किया गया है। इसको लेकर विभागीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई का कनेक्शन नरही वसूली कांड से है। इसी के मद्देनजर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सूत्रों का दावा है कि नरही वसूली कांड में प्रथम दृष्टया स्वाट टीम की लापरवाही खुलकर सामने आई है। टीम ने डीआईजी की कार्रवाई से पूर्व न तो इस तरह की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी और न ही अपने स्तर से कोई कार्रवाई की। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने टीम को भंग करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
जिन लोगों को लाइन हाजिर किया गया है उनमें कौशल कुमार पाठक उप निरीक्षक व प्रभारी स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी जसवीर, मुख्य आरक्षी लवकेश पाठक, आरक्षी महेश कुमार, श्याम कुमार शशि भूषण और मंजीत कुमार शामिल हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि टीम को लेकर कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसके क्रम में कार्रवाई की गई है।