{"_id":"60880e488ebc3eb9222cbd63","slug":"ballia-deadly-injured-in-electoral-rivalry-family-jammed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया : चुनावी रंजिश में घायल अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : चुनावी रंजिश में घायल अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
Tue, 27 Apr 2021 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Apr 2021 06:44 PM IST
सार
- मृतक के भतीजे की तहरीर पर 19 पर नामजद केस दर्ज, दो
- गिरफ्तारएसपी ने हल्का दरोगा को शिथिलता के आरोप में किया निलंबित
विज्ञापन
सहतवार क्षेत्र के दूबेछाप में चाकूबाजी के दौरान घायल अधेड़ की मौत के बाद रेवती-बांसडीह मार्ग स्थित सहतवार थाने के समीप जाम करते आक्रोशित ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतदान के दौरान सोमवार शाम ग्राम सभा छपिया के दुबेछाप पुरवा में चाकूबाजी व मारपीट की घटना में घायल डॉ घनश्याम मिश्र की इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका शव एंबुलेंस से सहतवार थाने पर पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने के सामने ही रेवती-बांसडीह मार्ग को जाम कर दिया।
बाद में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसपी ने हलका के दरोगा को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। वार्ड आठ से जिला पंचायत सदस्य के भाजपा समर्थित प्रत्याशी और मृतक के भतीजे विनय मिश्र ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को दुबेछाप मतदान केंद्र पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा था।

करीब साढ़े पांच बजे घनश्याम मिश्रा दुबेछाप से बाइक से घर जा रहे थे। तभी संगम, चंदन, प्रवीण उर्फ कंचन, रविशंकर पुत्रगण राधारमण तथा दीपक, राजू, राजन पुत्र द्वारिका, विक्की उर्फ रणजीत पुत्र सुरेश, राधारमण पुत्र रामसकल, आकाश, विकास पुत्रगण दिनेश, दिनेश पुत्र रामसकल, राजू पुत्र सूरज बली, राहुल पासवान पुत्र अंबिका पासवान, विशाल चौहान पुत्र ओम प्रकाश चौहान, कामदेव उर्फ चतुरी पुत्र किशन देव पासवान, धीरेंद्र चौहान पुत्र किशन देव, विनोद यादव पुत्र मुनीलाल यादव, उपेंद्र चौहान पुत्र किशन देव चौहान निवासी दुबेछाप थाना सहतवार ने एकजुट होकर लाठी, डंडा, गड़ासा, चाकू, गुप्ती से घनश्याम मिश्रा (50) पर हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें बचाने में अमरेंद्र मिश्रा (16) घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में घनश्याम मिश्रा ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने थाने के सामने रेवती-बांसडीह मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया।