फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Corona confirmed in 44 more people in the district, number of 659 patients

बलिया : जिले के 44 और लोगों में कोरोना की पुष्टि, 659 हुई मरीजों की संख्या

Fri, 17 Jul 2020 07:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Jul 2020 07:49 PM IST
सार

  • नौ मरीजों की हो चुकी है मौत
  • 293 एक्टिव एवं 361 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
Ballia: Corona confirmed in 44 more people in the district, number of 659 patients
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)

विस्तार

बलिया जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 44 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 659 हो गई है। 361 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 293 हैं तथा नौ की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर के लोहापट्टी में तीन, हाईड्रील कालोनी सिविल लाइन दो, आवास विकास दो, राजपूत नेवरी एक, रामपुर उदयभान एक, हरपुर दो, इंदू मार्केट एक, बहेरी एक, फैलेरिया आफिस तीन, स्टेशन-टाउन हाल रोड दो, शिवशंकर कंपलेक्स टाउन हाल रोड तीन, आर्य समाज रोड एक, जापलिनगंज बड़ा नाला पांच, बेदुआ एक, जगदीशपुर में एक पॉजिटिव पाया गया है। 

विज्ञापन

इसके अलावा बांसडीहरोड के परिखरा में एक, सीयर ब्लाक के ससना में तीन, भिंडकुंड में एक, टेकनपुरा में एक पॉजिटिव पाए गए। जबकि रसड़ा प्राइवेट बस स्टैंड पर एक, सिकंदरपुर थाना के चेतनाकिशोर में एक तथा भरथाव में एक पॉजिटिव पाए गए। वहीं बांसडीह कोतवाली के मैरीटार में दो एवं नरही थाना के कोटवा नारायनपुर में दो संक्रमित पाए गए। 

इस प्रकार जनपद व जिले के निवासी गैर जनपदों में रहने वाले को मिलाकर कुल 712 मरीज हो गए हैं। जबकि नौ की मौत हो चुकी है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है। कोरोना शहर में पांव पसार रहा है पर लोग अब भी लापरवाही बरते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed