फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Case filed against seven including BSP-backed candidate. Barya MLA laid siege to Dokti police station at night

बलिया : बसपा समर्थित प्रत्याशी समेत सात पर मुकदमा दर्ज. रात में दोकटी थाने का बैरिया विधायक ने किया था घेराव

Tue, 27 Apr 2021 09:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 09:00 PM IST
सार

प्रत्याशी और समर्थकों की थाने में पिटाई करने का आरोप

विज्ञापन
Ballia: Case filed against seven including BSP-backed candidate. Barya MLA laid siege to Dokti police station at night
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायत सूर्यभानपुर में सोमवार को मतदान के दौरान धरना दे रहे बसपा समर्थित प्रत्याशी विनायक मौर्य के साथ हिरासत में लिए विभिन्न प्रत्याशियों के छह समर्थकों के खिलाफ दोकटी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर विनायक मौर्य ने थाने में उनकी व हिरासत में लिए गए अन्य समर्थकों की पिटाई का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक सुरेंद्र सिंह अगर रात में थाने पर नहीं पहुंचते तो पुलिस वाले मुझे मार डालते। जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। 

विज्ञापन

 बता दें कि सोमवार को ग्राम पंचायत सूर्यभानपुर में मतदानकर्मियों द्वारा एक प्रत्याशी के पक्ष में खुद मतदान करने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत के वार्ड नं तीन से बसपा समर्थित प्रत्याशी विनायक मौर्य ने मतदान केन्द्र के बाहर धरना दे दिया था। वहीं उनके समर्थकों ने महिला मतदानकर्मी के हाथ में लिए बैलट पेपर का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनायक मौर्य को उठाकर गाड़ी में बैठा लिया साथ ही जिला पंचायत के इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों के समर्थक नितिन सिंह हैपी, सुधीर यादव, शिवकुमार यादव, रामकुमार यादव, सनी उर्फ अश्वनी भीमराम सहित कुछ अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने थाने में इनकी पिटाई भी की।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर सोमवार रात में ही विधायक सुरेंद्र सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ दोकटी थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद दोकटी पुलिस बैकफुट पर आ गई। एसडीएम प्रशांत कुमार नायक व सीओ आरके तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। विधायक के साथ दोनों अधिकारियों की देर रात तक हुई वार्ता के बाद पुलिस को कुछ लोगों को छोड़ना पड़ा। वहीं, हिरासत में लिए गए सभी लोगों को विधायक ने हवालात से निकलवा कर थाना दफ्तर में शिफ्ट कराया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके तिवारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों के साथ मारपीट या प्रताड़ित करने की कोई घटना नहीं हुई है। विनायक मौर्य समेत सात लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। 

जो जिस भाषा में बात करेगा, उसी भाषा में जवाब पाएगा: सुरेंद्र सिंह
विधायक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के आचरण पर गंभीर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में शिकायत करने का मौका सबको मिलना चाहिए। विनायक मौर्य भले बसपा से जुड़े हैं लेकिन उनकी शिकायत जायज थी, शिकायत की जांच होनी चाहिए थी, जबकि पुलिस ने उन्हें ही मारपीट कर बंद कर दिया। नितिन सिंह हैपी सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई तो ठीक है लेकिन किसी पुलिस वाले ने गुंडागर्दी करने का प्रयास किया तो मैं भी हाथ में चूड़ियां नहीं पहने हूं। जो जिस भाषा में बात करेगा वह उसी भाषा में जवाब पाएगा चाहे वह कितना बड़ा अधिकारी क्यों न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed