{"_id":"608573b2d9a1ce2aa75dfcd2","slug":"ballia-36-feet-high-shiva-statue-to-be-built-in-khapadia-baba-ashram-worshiped-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : खपड़िया बाबा आश्रम में स्थापित होगी 36 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : खपड़िया बाबा आश्रम में स्थापित होगी 36 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, हुआ भूमि पूजन
Sun, 25 Apr 2021 07:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:20 PM IST
सार
22 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित होगी प्रतिमा, एक करोड़ श्रीराम नाम लिखकर रखा जाएगा मंदिर परिसर में
विज्ञापन
बलिया में लालगंज क्षेत्र के खपड़िया बाबा आश्रम के प्रांगण में 36 फीट ऊंची भगवान शंकर की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया में लालगंज क्षेत्र के एक मात्र पर्यटक स्थल खपड़िया बाबा आश्रम श्रीपालपुर के प्रांगण में 50 लाख की लागत से 36 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शनिवार की शाम संत हरिहरानंद की उपस्थिति में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए स्वामी हरिहरानन्द महाराज ने कहा कि ऐसी प्रतिमा पूर्वांचल में कहीं पर भी स्थापित नहीं है। मंदिर में एक करोड़ श्रीराम नाम लिखकर रखा जाएगा। कहा कि इस प्रांगण में बने मानस मंदिर जैसा दूसरा कहीं भी मानस मंदिर स्थापित नहीं है।
विज्ञापन
सांसद मस्त ने कहा कि स्वामी के निर्देशन में प्रतिमा स्थापित कराया जा रहा है जिसका शिलान्यास किया गया। प्रतिमा रखने के लिए 22 फीट ऊंचे चबूतरे का निर्माण किया जाएगा। इसके ऊपर 36 फीट ऊंची शिव प्रतिमा होगी। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, श्याम नारायण उपाध्याय, धर्मवीर उपाध्याय, राणा सिंह, मनोज उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, रामप्रवेश दुबे, महेंद्र सोनी आदि रहे।
विज्ञापन