{"_id":"612135f08ebc3e7a26047d1e","slug":"bakulha-railway-line-jaiprakashnagar-road-construction-will-speed-up-ballia-news-vns607226155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकुल्हा रेलवे लाइन-जयप्रकाशनगर मार्ग निर्माण में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकुल्हा रेलवे लाइन-जयप्रकाशनगर मार्ग निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बकुल्हा रेलवे लाइन से चांद दीयर पुलिस चौकी होते हुए जयप्रकाश नगर तक 12.3 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन की ओर से दूसरी किस्त में 6.18 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। धन की कमी से मार्ग का चौड़ीकरण प्रभावित था। अब इसमें तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जनपद में बकुल्हा रेलवे लाइन से चांद दीयर पुलिस चौकी होते हुए जयप्रकाश नगर तक 12.3 किमी लंबे ओडीआर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 24.72 करोड़ से कराया जा रहा है। पहली किस्त में शासन ने 3.70 करोड़ रुपये दिए थे। इससे कार्य शुरू कराया गया था। मार्ग के दोनों ओर तीन-तीन फीट की चौड़ाई में गिट्टी और मिट्टी भरी गई थी। धन की कमी और बारिश से कार्य प्रभावित था। अब शासन की ओर से दूसरी किस्त में 6.18 करोड़ की धनराशि और दी गई है। इससे निर्माण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मार्ग से बन जाने से बहुआरा, हृदयपुर, शिवपुर, दोकटी, मुरली छपरा, बाजिदपुर, रामपुर दलन छपरा, रामपुर कोडरहा, खवासपुर, कृष्णा नगर,बाबू के डेरा, जयप्रकाश नगर, दलजीत टोला, इब्राहिमाबाद नौबरार, नई बस्ती, बकुल्हा, चांददीयर सहित दर्जनों गांव लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। कार्यदायी संस्था की ओर से और धन की मांग शासन से की गई थी।