फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bairia MLA complains to Chief Minister about illegal liquor business

बैरिया विधायक ने सीएम से की शिकायत

Tue, 03 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bairia MLA complains to Chief Minister about illegal liquor business
बैरिया। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत के बाद भी अवैध शराब के धंधे पर रेवती पुलिस द्वारा अंकुश नहीं लगाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को फोन पर अवैध शराब उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया। दूसरी बार शिकायत आने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैरिया विधायक ने बताया कि अवैध शराब का उत्पादन व बिक्री रोकने के लिए पांच बार पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया था। कई बार एसएचओ रेवती को भी चेताया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। इसके चलते अवैध धंधा जारी है। उधर, रेवती एसएचओ शिवमिलन ने बताया कि रेवती व भाखड़ में अवैध अवैध शराब का धंधा करने वाले 14 लोगों को जेल भेजा गया और 15 कुंतल लहन नष्ट किया गयौ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कटान रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कहा कि उन्होंने जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह से मिलकर गंगा पार नौरंगा, दुबेथपरा, गोपालपुर. उदईछपरा, सुघरछपरा, केहरपुर, गंगापुर के कटान को रोकने की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। इस पर उन्होंने बाढ़ विभाग से प्राक्कलन मांगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात से पहले कटानरोधी कार्य पूरा कराकर कटान को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed