फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Baba will be honored to perform Jalabhishek with lyrics bombs

आज से सावन आरम्भ, बाबा के भक्त करेंगे पूजन

Tue, 16 Jul 2019 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Baba will be honored to perform Jalabhishek with lyrics bombs
बालेश्वर मंदिर पर दर्शन पूजन कर बाबा धाम जाने की तैयारी करते कावड़िए। - फोटो : BALLIA
बलिया। सावन के पहले दिन बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु बोल बम का जयकारा लगाते शिवालयों में पहुंचेंगे और जलाभिषेक के बाद बैजनाथ नाथ धाम के लिए रवाना होंगे। इससे पहले कांवरिए गंगा घाटों पर स्नान के बाद जल भरेंगे। सावन के मद्देनजर शिवालयों को सजाया गया है। मंदिरों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार बनाने की व्यवस्था की गई है। ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए हैं जिससे महामृत्युंजय मंत्र और भजन गूजेंगे।
विज्ञापन

कांवरियों के कुछ जत्थे सावन के पहले दिन जलाभिषेक करने के लिए बैजनाथ धाम के लिए सोमवार व मंगलवार को रवाना हुए। नगर से लेकर कस्बे में गेरुआ वस्त्र, कांवरियां सामान की दुकानों सजकर तैयार है। वहीं नगर के बाबा बालेश्वर नाथ व बाबा भृगु नाथ मंदिर में भक्तों के दर्शन पूजन के लिए महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए है। ताकि भक्तों को कोई असुविधा न हो सकें। सुरक्षा के मद्देनजर महिला व पुरुष पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन

नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर व भृगु मंदिर के साथ ही नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मिड्ढा के बाजार व गोरथाना के पोखरा स्थित शिव मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर मंदिर को प्राकृतिक व अप्राकृतिक फूलों से सजाया गया है। जहां शिव भक्तों का सावन के पहले दिन पूजन अर्चन करेंगे। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ व लखनेश्वर डीह, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर को भी सजाया गया है, जहां बाबा के भक्त सावन के पहले दिन वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना करेंगे। इसके अलावा रूद्राभिषक व जलाभिषक भी करेंगे। जनपद के प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी। मंगलवार को भी कांवरियों का जत्था जिले के विभिन्न गांवों से बाबा धाम के लिए टोली के रूप में रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed