फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Baba's devotees worshiped in the midst of drizzling rain

रिमझिम बारिश के बीच बाबा के भक्तों ने किया पूजन अर्चन

Mon, 09 Aug 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Baba's devotees worshiped in the midst of drizzling rain
बलिया। सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बीच बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, गंगाजल आदि चढ़ाकर परिवार की मंगल कामना की। इस दौरान शहर से लेकर गांव के प्रमुख शिवालय के गेट बंद रहे। कुछ खुले रहे, जहां भक्तों ने पूजन अर्चन करने के साथ ही अपने अपने घरों पर दूध, गंगाजल से रुद्राभिषेक किया। घंट-घडि़याल बजाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलाश धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर और भृगु मंदिर तीसरे सोमवार को भी बंद रहे। इस दौरान बाबा के भक्तों ने बाहर से ही पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की। उधर, नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मिड्ढा के बाजार व गोरथाना के पोखरा स्थितशिव मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर मंदिर, बड़सरी स्थित अवनीनाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहरनाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर और रघुवेश्वरनाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वरनाथ मंदिर पर बाबा के भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वरनाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्तिनाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ और लखनेश्वर डीह शिवालय बंद रहे। बाबा के भक्तों ने बाहर ने ही पूजन अर्चन किया। बेल्थरारोड : सावन के तीसरे सोमवार को क्षेत्र में भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजन-अर्चन की धूम रही। श्रद्धालुयों ने देवाधिदेव को वेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा आदि विविध सामग्रियों से पूजन किया। साथ ही जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। वहीं, अधिकांश लोगों ने अपने-अपने घरों में भोले बाबा का पूजन किया। मानस मंदिर, बिचला पोखरा स्थित शिव मंदिर, बस स्टेशन के अलावा मठिया, महुआतर, तुर्तीपार, बेल्थरा बाजार आदि ग्रामों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। हर-हर महादेव के जयघोष से वायुमंडल गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed