फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ayush murder case 5 accused were chased and shot all injured arrested main accused had surrendered

आयुष हत्याकांड: 5 अभियुक्तों को दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली, सभी घायल, अरेस्ट; मुख्य आरोपी ने किया था सरेंडर

Sun, 21 Dec 2025 11:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Dec 2025 11:15 AM IST
सार

Encounter in Ballia: बलिया जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आयुष हत्याकांड में मुख्य आरोपी ने शनिवार को मऊ कोतवाली में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर की कार्रवाई की।

विज्ञापन
Ayush murder case 5 accused were chased and shot all injured arrested main accused had surrendered
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ballia News: बिल्थरारोड के चर्चित आयुष यादव हत्याकांड का मुख्यारोपी व साजिशकर्ता रॉबिन सिंह के सरेंडर  के सात घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड में शामिल पांच अभियुक्त को मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से दो कार वो दो बाइक और तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश शुक्ल ने बताया कि आयुष हत्याकांड के रॉबिन सिंह, पवन सिंह व राजवर्मा साजिशकर्ता व राहुल वर्मा ने मुखबिरी की थी। भीमपुरा थाना के तीन शूटर
विज्ञापन

नितिश यादव, निवासी नवादा, आशीष यादव निवासी विसुनपुर बलेसर व दीलीप यादव उर्फ राका निवासी कटया थाना भीमपुरा ने घटना को अंजाम दिए थे।

एएसपी ने बताया कि उभांव पुलिस टीम रात में गस्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में मामूर थी कि सूचना मिली की चैनपुर के पास बंधे पर कुछ बदमाश कुछ वाहनों के साथ आए है और मिलकर कोई घटना को कारित करने वाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर पहुंच कर चेकिंग का प्रयास किया तो बदमाशों द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने के नीयत से हमला कर दिया गया, पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से बदमाशों घायल हो गए।

Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

घायल बदमाशों द्वारा पुलिस हिरासत में अपना नाम नितिश यादव, निवासी  नवादा थाना भीमपुरा, आशीष यादव  निवासी विसुनपुर बलेसर, दीलीप यादव उर्फ राका निवासी कटया थाना भीमपुरा, राहुल वर्मा निवासी वार्ड नंबर पांच बेल्थरा रोड बताया तथा उन्होने यह भी बताया कि मेरा एक साथी आनंद वर्मा निवासी डुमरी थाना रामपुर  मऊ उम्र मौके फरार हो गया, जिसकी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशों द्वारा 13 दिसंबर को बेल्थरा रोड कस्बा में आयुष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घायल बदमाश नितिश यादव, आशीष यादव उर्फ सतीश यादव, दिलीप यादव उर्फ राका तीनों शूटर हैं, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है, सीसी टीवी कैमरे में दिख रहे थे। सभी  घायलों का सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।
अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed