{"_id":"4fe0ec2869a9b9b46e39c776f762d661","slug":"aware-rallying-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" रैली निकालकर किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर किया जागरूक
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद मंगल पांडेय के गांव नगवा से स्कूल चलो अभियान रैली की मशाल को किसी भी कीमत पर बुझने नहीं दी जाएगी। हर हाल में परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। यह बात बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बुधवार को बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा क्षेत्र मनियर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीपुर में कहा। इस मौके पर उन्होंने ने स्कूल चलो अभियान रैली का फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की।
बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों में जोश भरते हुए कहा कि हमारे अध्यापकों में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमारे अध्यापक बंधु मिशन बनाकर चुनौती को स्वीकार करें। विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी ब्रजेश सिंह ने कहा कि आप अपने कतर्व्यो का पालन करे। रैली में शामिल बच्चों ने इस दौरान घर-घर विद्या की दीप जलाओ शिक्षा का अलख जगाओ, माता पिता का कतर्व्य होगा पढा-लिखा हमारा बच्चा होगा.. आदि नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। सभा को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष अमर नाथ तिवारी, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य लोगाें ने संबोधित किया। इस मौके पर कृष्णदेव राम, शंभू राम, अमरेश यादव, रमेश वर्मा, भानू शेखर, आबिद अली आदि रहे।