फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Avoid and keep a watch on the sale of illicit liquor

अवैध मदिरा की बिक्री से बचें और उस पर निगरानी रखें

Sat, 31 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Avoid and keep a watch on the sale of illicit liquor
बलिया। जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन की अध्यक्षता में शनिवार को देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप एवं भांग की दुकानों के अनुज्ञापियों की बैठक हुई। जिसमें डीईओ ने अनुज्ञापियों को निर्देशित किया कि अवैध मदिरा से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए दुकान व आस पास किसी भी स्थान से अवैध मदिरा की बिक्री से बचें और उस पर निगरानी रखें। साथ ही इस संबंध में कोई जानकारी होने पर आबकारी विभाग को तत्काल अवगत कराएं। अन्यथा कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि दुकान के बाहर रेट लिस्ट, जिला आबकारी अधिकारी तथा आबकारी निरीक्षकों का मोबाइल नंबर अंकित कराएं, नियमानुसार निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में मदिरा का विक्रय किसी एक व्यक्ति को नहीं किया जाए। अनुज्ञापित परिसर के अलावा मदिरा का संचय न किया जाए। दुकानों पर अनुमोदित विक्रेता द्वारा ही विक्रय कार्य किया जाए तथा अनुज्ञापी द्वारा अपनी दुकान स्टाक व सेल्समैन पर प्रभावी निगरानी रखा जाए। उन्होंने अनुज्ञापियों की समस्या सुनकर मौके पर समाधान किया गया। बैठक में जनपद के अनुज्ञापियों के साथ ही सभी आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed