फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attendance of students opened in secondary schools was low

माध्यमिक विद्यालय खुले छात्रों की उपस्थिति रही कम

Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attendance of students opened in secondary schools was low
ग्रीष्मावकाश के बाद माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शुक्रवार से खुल गए। पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम दिखी। हालांकि,शिक्षक अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहे और बच्चे अभिभवकों संग प्रवेश के लिए चक्कर लगाते देखें गए। जबकि कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही, जिससे स्कूल के सन्नाटे में अध्यापक व बच्चों के आने का इंतजार करते रहे। बच्चों की अनुपस्थिति के कारण पठन-पाठन का माहौल नहीं बन सका। कई दिनों की छुट्टी के बाद स्कूल में बहुत कम बच्चे पहुंचे। अधिकतर स्कूलों में बच्चे आए ही नहीं। इस नाते स्कूल परिसर में सन्नाटे जैसी ही स्थिति रही। शिक्षक बच्चों के इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड। ग्रीष्मावकाश के बाद माध्यमिक विद्यालयों के खुल जाने से शुक्रवार को छात्रों की चहल पहल रही। जिससे विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र के पहले दिन रौनक बढ़ गई। नई कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र व अभिभावक विद्यालयों का चक्कर लगाते दिखे। छुट्टी के बाद पहले दिन विद्यालय खुलने से छात्रों में उत्साह रहा। पुरातन छात्रों का संग मिलने पर छात्र प्रफुल्लित दिखे। छात्र-छात्राओं ने छुट्टी के दौरान बिताए गए क्षणों और अनुभवों को साझा किया। हालांकि, इस दौरान पठन-पाठन का कार्य तो नहीं हुआ, लेकिन छात्र अध्यापक उत्साहित रहे। इसके साथ ही विद्यालय संबंधी कामकाज शुरू हो गया। एडमिशन, टीसी, अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य शिक्षा संबंधी कागजातों के लिए छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

लालगंज। लंबे अरसे बाद माध्यमिक शिक्षा के स्कूल शुक्रवार के दिन खुलने पर क्षेत्र के रामनाथ पाठक इंटर कालेज मुरार पट्टी, सुदर्शन सिंह इंटर कालेज ,बहुआरा में गुरुजन तो समय से आए पर छात्र / छात्रा नदारद रहे। सुदर्शन सिंह इंटर कालेज के प्रिंसिपल मुक्तेश्वर सिंह ने बताया कि शुरू शुरू में छात्र छात्रा कम ही आते है। शुक्रवार को कुछ बच्चे आये थे पर संख्या कम होने के चलते कक्षाएं नहीं चल पाई। सोमवार से नियमित कक्षाएं चलने लगेगी। वहीं, रामनाथ पाठक इंटर कालेज के अध्यापक भी उपस्थित थे पर छात्र छात्रा नहीं आए। दिब्याभा इंटर कालेज, श्रीपालपुर के प्रधानाचार्य कॉलेन्द्र तिवारी ने बताया कि लंच तक क्लास चला पहला दिन होने व बच्चों द्वारा लंच नहीं लाने के कारण दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed