फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attack on the victims of harvesting for stopping the burning of firecrackers near the hut

झोपड़ी के पास पटाखे जलाने से रोकने पर कटान पीड़ितों पर हमला

Sat, 06 Nov 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Attack on the victims of harvesting for stopping the burning of firecrackers near the hut
बैरिया (बलिया)। रिहायशी झोपडि़यों के पास पटाखा जलाने से मना करने पर कटान पीडि़तों को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हमले में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हमलावरों की संख्या 100 के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने सिर्फ चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के पुराने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट पुराने रेलवे लाइन के किनारे गोपालनगर टाड़ी गांव के एक दर्जन से अधिक कटान पीडि़त परिवार एक सप्ताह पूर्व विस्थापित हो कर झोपड़ी लगाकर बसे हैं। बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे उपाध्यायपुर नई बस्ती के अरुण चौहान (24) कटान पीडि़त रामायण यादव के झोपड़ी के पास पटाखा जला रहा था। रामायण यादव ने रोका तो गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद लगभग 100 पुरुष-महिलाओं ने कटान पीडि़तों के बस्ती में हमला बोल दिया। लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों में शामिल महिलाएं भी ईंट पत्थर चला रही थीं। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। आधा दर्जन लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े थे। 20-30 की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों को चोटें आई थीं। सूचना के लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंची सुरेमनपुर चौकी पुलिस ने पीडि़तों को थाने बुलाया। कुछ पीडि़त थाने गए जबकि कुछ को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में रामायण यादव (60), चंद्रदेव यादव (80), रामजी यादव (40), लगनदेव यादव (35), सुगा यादव (55), हीरा यादव (65) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने रामायण यादव और चंद्रदेव यादव की स्थिति चिंताजनक देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि पीडि़तों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मेडिकल के आधार पर धाराएं और नाम भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed