फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ATS raided six places in Ballia in the conspiracy to blow up Ayodhya temple

Ballia News : एटीएस ने अयोध्या मंदिर उड़ाने की साजिश में बलिया के छह ठिकानों पर की छापेमारी, मची खलबली

Tue, 04 Mar 2025 02:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Mar 2025 02:38 PM IST
सार

पीआईओ के संपर्क में शामिल युवकों की गिरफ्तारी के लिए एटीएस ने छह ठिकानों पर छापेमारी की और सूचना है कि तीन संदिग्ध युवको को हिरासत में लिया गया। 
 

विज्ञापन
ATS raided six places in Ballia in the conspiracy to blow up Ayodhya temple
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (पीआईओ) के संपर्क के शामिल युवकों की गिरफ्तारी के लिए लिए छह ठिकाने पर छापेमारी की, तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेने की चर्चा है। इसकी खबर लगते ही प्रशासन के खलबली मच गई। तमाम खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। 

विज्ञापन


अयोध्या मंदिर को उड़ाने की साजिश में पाकिस्तानी आतंकी अब्दुला रहमान की गिरफ्तारी व उसके पास मिले हैंड ग्रेंड के बाद एटीएस पूछताछ के आधार पर आजमगढ़ मंडल के कई जिलों में छापेमारी की। एटीएस की एक टीम जिले के सुखपुरा, मनियर, रसड़ा, सिकन्दरपुर, गडवार सहित छह थाना क्षेत्र के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर वहां से आठ संदिग्ध से पूछताछ किया।
विज्ञापन


उसमें तीन लोगों को हिरासत में लेने की चर्चा है। । सूत्रों की माने तो तीनों युवकों से पूछताछ में यूपीएटीएस को कई अहम सुराग मिले हैं। उसपर आगे की जांच चल रही है। पूर्वांचल के आजमगढ़ सहित कई जिलों से  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का संपर्क था, बलिया में पाकिस्तानी आतंकी संगठन के सम्पर्क में आने की खबर पर खुफिया विभाग की नींद उड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत कोई बड़ा अधिकारी कुछ बताने से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed