फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assistant Commissioner accused of corruption

Ballia News: सहायक आयुक्त पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Sat, 15 Feb 2025 08:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Assistant Commissioner accused of corruption
बलिया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद दूबे ने शनिवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्र लिखकर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक बृजेश पाठक पर धांधली व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पत्र में चेयरमैन ने उल्लेख किया है कि इफ्को द्वारा बी-पैक्स समितियों को एलसीडी एवं फर्नीचर अनुदान के रूप में उपलब्ध कराए गए, लेकिन समितियों पर ये उपलब्ध नहीं है। इनको बेच दिया गया है। आरोप लगाया है कि बिना संस्तुति के धनराशि आरटीजीएस कराई जा रही है। बी-पैक्स समितियों पर सचिवों की तैनाती में सहायक आयुक्त पारदर्शिता नहीं अपनाते हैं और चहेतों को प्रभार दे रहे है। जिन सचिवों के पास चार पांच समितियां हैं, वे भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इसमें सहायक आयुक्त की संलिप्तता है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक बृजेश पाठक ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि सभी बी-पैक्स समितियों का बोर्ड है और उनमें निर्वाचित सदस्य हैं, जो समिति की गतिविधियों की निगरानी करते हैं। आरोप लगाना ओछी मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed