फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assault with doctor posted in emergency, FIR against SP leader, many photos with Akhilesh Yadav

बलिया न्यूज: इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के साथ मारपीट, सपा नेता पर एफआईआर, अखिलेश यादव के साथ हैं कई फोटो

Fri, 13 Oct 2023 02:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Oct 2023 02:14 PM IST
सार

सीएचसी पर आकस्मिक सेवा में तैनात डॉ. मुख्तार यादव मरीजों को देख रहे थे। उसी दरम्यान कुछ अराजकतत्व हॉस्पिटल परिसर में पहुंच गए। चिकित्सक पर मेडिकल बनाने का दबाव बनाने लगे। चिकित्सक ने मेडिकल रिपोर्ट बनाने में यह कह कर असमर्थता जताई कि बगैर पुलिस प्रशासन के रिपोर्ट बनाना संभव नहीं है। यह सुन लोग भड़क उठे।

विज्ञापन
Assault with doctor posted in emergency, FIR against SP leader, many photos with Akhilesh Yadav
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर में गुरुवार की शाम इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मुख्तार यादव के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोपी सपा नेता बताया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उसके कई फोटो भी वायरल हुए हैं। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य कर्मचारी और चिकित्सक आरोपी की गिरफ्तारी होने तक अस्पताल बंद कर हड़ताल पर चले गए। परिसर में धरना भी दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रामनगर की रामलीला का 15वां दिन: सिर पर खडाऊं लेकर भरत चल पड़े अयोध्या, रामभक्त ले चले राम की निशानी
विज्ञापन

सीएचसी पर आकस्मिक सेवा में तैनात डॉ. मुख्तार यादव मरीजों को देख रहे थे। उसी दरम्यान कुछ अराजकतत्व हॉस्पिटल परिसर में पहुंच गए। चिकित्सक पर मेडिकल बनाने का दबाव बनाने लगे। चिकित्सक ने मेडिकल रिपोर्ट बनाने में यह कह कर असमर्थता जताई कि बगैर पुलिस प्रशासन के रिपोर्ट बनाना संभव नहीं है। यह सुन लोग भड़क उठे। चिकित्सक के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते वे आरोपियों ने आकस्मिक सेवा पुस्तिका को फाड़ दिया। चिकित्सक का स्टेथोस्कोप और मेज तोड़ डाला। हो हल्ला सुन मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों व आसपास के लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। उधर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही सभी भाग निकले। घटना के बाद कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवमूर्ति तिवारी ने कहा कि आरोपी सुमंत तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed