फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assault on Tourists at Namo Ghat Teenager Dies Guards and Bouncers Jointly Beat Tourists

UP: नमो घाट पर गार्डों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 17 वर्षीय युवक की ले ली जान: चार गार्ड हिरासत में

Sun, 24 May 2026 09:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 24 May 2026 09:33 AM IST
सार

Varanasi News: नमो घाट पर सोनभद्र से आए पर्यटकों और गार्डों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि कई युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चार लोग हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन
Assault on Tourists at Namo Ghat Teenager Dies Guards and Bouncers Jointly Beat Tourists
राजेंद्र उर्फ चिंटू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर रविवार तड़के सोनभद्र से घूमने आए युवकों के साथ कथित तौर पर गार्डों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट में 17 वर्षीय राजेश उर्फ चिंटू की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन




घटना के बाद घाट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में चार सिक्योरिटी गार्डों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक राजेश उर्फ चिंटू पुत्र झुन्नू जायसवाल निवासी खलियारी गांव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र का रहने वाला था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई का नाम अंकित जायसवाल और छोटे भाई का नाम मिंटू बताया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

Assault on Tourists at Namo Ghat Teenager Dies Guards and Bouncers Jointly Beat Tourists
मंडलीय अस्पताल में इलाज को पहुंचे पर्यटक। - फोटो : संवाद

परिजनों और घायलों के अनुसार, राजेश अपने साथियों शिवजी, बृजेश, अंगद और रोहित के साथ शनिवार रात करीब आठ बजे गांव से वाराणसी घूमने के लिए निकला था। सभी लोग रात करीब तीन बजे नमो घाट पहुंचे। 

आरोप है कि गेट नंबर-1 पर मौजूद गार्डों ने घाट बंद होने की बात कहते हुए उन्हें रोक दिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध होने पर युवक वहां से लौटने लगे, तभी करीब 10 से 12 गार्डों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि गार्डों ने डंडे, रॉड और बेल्ट से करीब दस मिनट तक सभी युवकों की पिटाई की। मारपीट के दौरान राजेश उर्फ चिंटू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं शिव जी, बृजेश, अंगद और रोहित को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजेश उर्फ चिंटू को मृत घोषित कर दिया।

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मामले में चार सिक्योरिटी गार्डों को पकड़ा गया है, जबकि मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed