फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   assam rifels jawans dead body reached in ballia martyr Indo Myanmar border in Nagaland

भारत-म्यांमार सीमा पर हुई मुठभेड़ में शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, नम हुईं आखें

Mon, 27 May 2019 06:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 May 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
assam rifels jawans dead body reached in ballia martyr Indo Myanmar border in Nagaland
बनारस में सेना के अधिकारी और जवानों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला
नागालैंड मुठभेड़ में भारत-म्यांमार सीमा पर मौन इलाके में शनिवार को उग्रवादियों के एक समूह से हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए थे, जिसमें एक जवान बलिया जिले के थे। इनका आज पार्थिव शरीर बलिया में पहुंच गया।
विज्ञापन


शहीद जवान दीनानाथ ठाकुर का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर शहीद जवान के पार्थिव शरीर के पहुंचने से पहले ही वाराणसी 39 जीटीसी के जवान पहुंच गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद दीनानाथ ठाकुर का पार्थिव शरीर उनके गाव बलिहार पहुंचा


पार्थिव शरीर एयरपोर्ट के कार्गो कॉम्लेक्स में लाया गया, जहां सेना के अधिकारी और जवानों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके गृह जनपद भेज दिया गया।


शहीद जवान बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी थे, जिनका पार्थिव शरीर आज शाम करीब 5 बजे उनके पैतृक गांव पहुंच गया। शहीद दीनानाथ टाकुर असम राइफल के 40वें बटालियन में तैनात थे। इसके बाद शहीद दीनानाथ ठाकुर केशव को गंगा तट की ओर ले जाते हुए शासन के प्रतिनिधि राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कंधा दिया। उनके साथ में जीटीसी वाराणसी के जवान भी मौजूद थे।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि दो वाहनों पर सवार असम राइफल्स के एक कॉलम का सामना दोपहर करीब डेढ़ बजे एक आईईडी विस्फोट से हुआ। विस्फोट के बाद असम राइफल्स के जवानों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो जवान शहीद हो गए।

इसी दौरान नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (खापलांग) के संदिग्ध उग्रवादियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद अर्धसैनिक बल के जवानों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें दो जवानों की मौत हो गई। इनमें बलिया के दीनानाथ भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed