{"_id":"6807d60f603fb1762f0c3892","slug":"asked-to-play-favourite-song-on-dj-when-not-heard-a-fight-broke-out-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को कहा, नहीं सुना तो हुई मारपीट, पुलिस पड़ताल में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को कहा, नहीं सुना तो हुई मारपीट, पुलिस पड़ताल में जुटी
Tue, 22 Apr 2025 11:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:40 PM IST
सार
डीजे का गाना बजाने की फरमाइश के बाद गाना नहीं बजा तो फरमाईसी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और डीजे बजाने वाले की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस की जीप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरही थाना क्षेत्र के बिलरिया गांव में सोमवार की रात एक बरात में डीजे पर फरमाईसी गाना बजाने से मना करने पर महाकाल ग्रुप के सदस्य ने डीजे वालों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बिलरिया गांव के चौकीदार मोती चंद की बेटी की शादी थी। शाम को दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान डीजे पर फरमाइसी गाना बजाने को लेकर महाकाल ग्रुप के सदस्यों डीजे वालों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महाकाल ग्रुप के एक सदस्य के घर पर पूछताछ के लिए पहुंची। लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। चौकीदार ने अवैध तमंचा लहराने का आरोप लगाया। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही।
विज्ञापन
इस बाबत थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया फरीदी ने बताया कि गांव में आई बरात में स्थानीय युवक के हंगामा करने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंचने पर सभी फरार हो गए थे।
विज्ञापन