फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ashes worth millions of items kept in the shop

अगलगी में दुकान में रखे लाखों का सामान राख

Wed, 03 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ashes worth millions of items kept in the shop
लालगंज । दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार स्थित एक दुकान में बुधवार को अपराह्न में शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग को पूरी तरह शांत किया। उल्लेखनीय है कि राजेश गुप्ता पुत्र योगेंद्र प्रसाद की पेंट की दुकान है। अपराह्न में बिजली की शॉर्ट सर्किट से दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा और देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों द्वारा अपने अपने छत से पानी डालना शुरु किया। लेकिन इसके बावजूद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब ग्रामीणों में पास ही घर निर्माण के लिए रखे बालू को डालना आरंभ किया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। लालगंज बाजार के दुकानदारों ने राहत की सांस ली। सूचना पर पहुंचे एसएचओ दोकटी अमित सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल लक्षमण गुप्ता ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed