फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arrogant youths pulled the girl into the canal and beat her

Ballia News: मनबढ़ युवकों ने छात्रा को नहर में खींचा, पिटाई की

Fri, 13 Sep 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Arrogant youths pulled the girl into the canal and beat her
पंदह। पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा चट्टी से करीब 100 मीटर पहले स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को तीन युवकों ने नहर में खींच लिया। मारपीट कर घायल कर दिया। लड़की की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। उधर, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा को सीएचसी खेजुरी ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पकड़ी थाना अंतर्गत गांव निवासी किशोरी खेजुरी एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार को स्कूल से घर वापस लौट रही थी। अभी वह जगदरा चट्टी से 100 मीटर पहले ही थी कि घात लगाकर झाड़ियों में छिपे तीन युवकों ने उसे नहर में खींच लिया। गले में गमछे का पट्टा डालकर बाल पकड़ लिए। हाथ-पैर बांधकर नहर में पटक दिया। इसका जब उसने प्रतिरोध किया तमतमाए युवकों ने उसका मुंह बांधकर बेल्ट से मरना-पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं युवकों ने छात्रा के पेट में नुकीले चीज घोंप दी। इससे वह लहूलुहान हो गई। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे दो बच्चे आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना चट्टी पर मौजूद लोगों को दी। इस बीच मौके की नजाकत देख तीनों युवक वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान छात्रा ने बताया की उन लड़कों की नियति ठीक नहीं थी। हालांकि मेरे विरोध के कारण उनकी मंशा सफल नहीं हो पाई। बताया कि बीते 30 अगस्त को स्कूल आते समय नहर पर मेरी साइकिल की चेन उतर गई थी। इसे ठीक करने के दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और मुझसे बदतमीजी शुरू कर दी। उस दौरान उसका विरोध किया तो देख लेने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तीन युवकों पर छात्रा ने आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed