फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arrangement fails, hours look jam in city

इंतजाम फेल, घंटों लग रहा शहर में जाम

Fri, 24 Nov 2017 11:42 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 24 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arrangement fails, hours look jam in city
शहर के विशुनीपुर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस नहीं होने से लगा जाम। - फोटो : ballia
शहर में जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के चलते शहर के चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, विशुनीपुरी चौराहा पर जाम घंटो लग रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस जाम से जहां लोगों का समय नुकसान हो रहा है, वहीं अधिक ईंधन भी बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस के पास इस व्यवस्था से निजात दिलाने का कोई मध्यम मार्ग भी नहीं है।  शहर में जाम की समस्या से निजात पाता लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को भी सुबह दस बजे के बाद से चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, हॉस्पिटल रोड, माल गोदाम रोड पर जाम का नजारा दिन में कई बार देखने को मिला। पुलिसकर्मी मौजूद रहे, लेकिन लंबा जाम के आगे बेबश दिखे। नगर में जाम की समस्या एक अबूझ पहेली बनी हुई है। कई बार शासन और जिला प्रशासन के लोगों ने व्यवस्था को सुधारने में मास्टर प्लान बनाया।  लेकिन इसके परिणाम सफल नहीं हो सके। फिर क्या आला अधिकारियों ने जाम को उसके हाल पर छोड़ दिया।  
विज्ञापन

   
 ऐसे में चित्तू पांडेय का जाम तो कम हो गया है। लेकिन विशुनीपुर और रेलवे स्टेशन रोड की जाम आज भी ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है। जाम से निजात दिलाने के लिए एक बार जिला प्रशासन नगर पालिका के सहयोग से नगर के रास्तों की डिजायनिंग कराने का निर्णय भी लिया था। जिसके जरिए यातायात की व्यवस्था में सुधार किया जा सके। नगर के विशुनीपुर चौराहे पर दिन में एक बार जाम लगना लाजिमी है। इस जाम को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाती तो शायद यह जाम नहीं लगता। इसके लिए भाजपा के नगर विधायक ने भी कई बार रणनीति बनाई, लेकिन इसे मूर्त रुप नहीं दिया जा सका। हालांकि नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल ने बताया कि इस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास चल रहे हैं। इसके ‌िलए शासन को भी अवगत कराया गया है। साथ्‍ा ही शासन ने भ्‍ाी इस पर आश्वासन दिया है। जल्द ही मुकम्मल व्यवस्था कराई जाएगी। इस संबंध में सीओ यातायात हितेंद्र कृष्ण का कहना है कि शहर में कई लोग चौक- चौराहों व पटरियों के आसपास अपना वाहन खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण मार्ग पर जगह कम हो जाता है। इसलिए अक्सर जाम की समस्याएं उत्पन्न होती है। फिलहाल नगर निकाय चुनाव के बाद यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कराने की तैयारी है, क्योंकि अभी पुलिस फोर्स को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। जिसके कारण दिक्‍कत हो रही है।  जैसे ही चुनाव संपन्न होगा, इस व्यवस्‍था पर तत्काल कार्यवाही शुरू कर         दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed