फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Armed miscreants beat up farmers

UP: राइफल से लैस बदमाशों ने किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फायरिंग का आरोप; जोताई-कटाई से मना कर रहे थे

Fri, 10 Oct 2025 11:04 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 11:04 PM IST
सार

यूपी के बलिया में इस घटना के बाद घायल किसानों के परिजनों में नाराजगी का माहाैल है। ग्रामीण पुलिस के साथ माैके पर पहुंचे, इससे पहले बदमाश भाग गए। घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर करवाया गया।

विज्ञापन
Armed miscreants beat up farmers
मझाैवा थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : istock

विस्तार

Ballia News: बलिया के मझौवा थाना क्षेत्र के भरसौंता निवासी शंभू नाथ सिंह, स्वामी नाथ यादव निवासी हल्दी बगीचा टोला और एक अन्य को बिहार घाट दीयारे में खेतों की जोताई करने गए थे। उसी दौरान नैनीजोर बिहार के हथियार बंद बदमाशों ने पिटाई कर घायल कर दिया। बदमाशों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण पुलिस के साथ पहुंचे। लेकिन बदमाश भाग गए थे। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी भेजा गया है।

विज्ञापन


भरसौता निवासी शंभू नाथ सिंह ने कहा कि तीन लोग बिहार घाट के पास के खेतों की जोताई करवा रहे थे। उसी दौरान नैनीजोर गांव के पांच-सात लोग राइफल लेकर पहुंचे। उन्हाेंने खेत की जोताई से मना करते हुए गाली गलौज की। विरोध करने पर राइफल से फायरिंग की। बट से पिटाई कर घायल कर दिया। घटना की सूचना परिजनों की दी।
विज्ञापन


कहा कि थाना क्षेत्र के चार पांच गांवों की हजारों एकड़ खेत नदी पार है। बिहार के दबंग लोग जोताई व फसल कटाई नहीं करने देना चाहते हैं। अक्सर खेत की जोताई व फसल कटाई को लेकर बिहार व यूपी के किसानों के बीच मारपीट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वर्ष पूर्व बिहार के बदमाशों ने हांसनगर के एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी भी। विवाद ज्यादा होने पर पीएसी की मौजूदगी में फसल की कटाई होती है। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोली चलने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed