फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Area of Greenfield Expressway reduced, 460 hectares of land will be taken

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का रकबा घटा, ली जाएगी 460 हेक्टेयर भूमि

Sun, 26 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Area of Greenfield Expressway reduced, 460 hectares of land will be taken
बलिया। गाजीपुर से माझीघाट तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर भूमि के सीमांकन का कार्य तेज हो गया है। भूमि का सीमांकन करने के साथ ही पिलर लगाने का काम हैदराबाद की कंपनी की ओर से किया जा रही है। यूपीडा की ओर से भी भूमि खरीद जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए किसानों से ली जाने वाली भूमि की रकबे में भी कमी की गई है। पहले जहां जनपद के 98 किसानों से कुल 762 हेक्टेयर भूमि लेने की बात रही जा रही है। वहीं, अब जनपद के दो तहसील के किसानों से लगभग 460 हेक्टेयर भूमि ही सेने की तैयारी है।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण को लेकर कवायद अब तेज होने लगी है। जिले में कुल करीब 79 किमी की लंबाई में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा जो चितबड़ागांव से फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया, चांददियर होते हुए मांझी घाट के बाद बिहार में प्रवेश कर जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दी गई है। शासन की ओर से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए भूमि लेने को गजट महीनों पहले किया गया था। इस बीच ये तय किया गया किया गया कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण एनएचएआई कराएगी, लेकिन इसके लिए भूमि की खरीद का काम यूपीडा की ओर से किया जाएगा। इसके लिए समझौते पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे जनपद में तहसील सदर के 82 और बैरिया के 16 गांवों से होकर गुजरेगा और मांझी घाट पुल से जुड़ेगा। पहले कहा गया था कि सदर और बैरिया तहसील के गांवों के किसानों से लगभग 762 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी। उस समय ये बताया गया कि एक्सप्रेस-वे की 100 मीटर चौड़ाई के हिसाब से किसानों से भूमि ली जाएगी। यानी छह लेन के एक्सप्रेस-वे के हिसाब से किसानों से भूमि ली जानी थी और फोरलेन (60 मीटर चौड़ाई) के हिसाब से इसका निर्माण कराया जाना था। ताकि भविष्य में इसे छह लेन के रूप में विस्तारित किया जा सके, लेकिन पिछले महीने से पड़ताल के बाद तय किया गया कि फोरलेन (60 मीटर चौड़ाई) के हिसाब से ही किसानों से भूमि खरीदी जाएगी। अब किसानों से लगभग 460 हेक्टेयर भूमि की ही खरीद की जानी है। भूमि खरीद के लिए सीमांकन का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलर सरकाने से परेशान हो रहे कर्मचारी
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस के सीमांकन के लिए हैदराबाद की कंपनी की ओर से पिलर लगाए जा रहे हैं। इस बीच सदर तहसील में कई स्थानों पर कर्मचारियों की ओर से लगाए गए पिलर को अराजकतत्वों की ओर से सरका दिया जा रहा है। जानकारी मिलने पर कर्मचारियों की ओर से फिर से सीमांकन का काम किया जा रहा है। तहसीलदार सदर सदानंद सरोज ने बताया कि कुछ स्थानों पर शिकायत मिलने के बाद किसानों को फटकार लगाई गई है। इस समय ज जुताई और बुआई का काम भी चल रहा है इससे भी पिलरों को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed