फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anti-deforestation will be investigated in eighty years: Upendra

आठ वर्षों की कटानरोधी कार्यो कीं होगी जांच: उपेंद्र

Fri, 11 Sep 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Anti-deforestation will be investigated in eighty years: Upendra
रामगढ़। कटानरोधी कार्यो में अनियमितता करने वाले किसी भी दशा मे बख्शे नही जाएंगे। पानी घटने के साथ ही पिछले आठ वर्षों के बीच किये गये कार्यो की टेक्निकल जांच करायी जाएगी। यह घोषणा स्थानीय बाजार में सैकड़ों कटान पीड़ितों के बीच मीडिया से रु-बरु पंचायती राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन

दूबेछपरा किसी कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहे मंत्री के काफिले को पीड़ितों ने रामगढ़ में रोककर विभिन्न परियोजनाओं के तहत चल रहे बचाव कार्य में बाढ़ खण्ड के अधिकारियों की ठेकेदारों से मिली भगत कर शासन से बचाव के नाम आये धन का बंदरबाट करने का आरोप लगाया। मंत्री ने स्वीकार भी किया कि सपा शासन काल से लूट खसोट मे लिप्त बाढ़ विभाग के अधिकारियों की कार्य शैली पर कोई विशेष प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। मामला संज्ञान में है आप सब निश्चिंत रहे। अनियमितता में लिप्त बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि हम स्वीकार कर रहे है कि बचाव के लिये सरकार ने पिछले आठ वर्षों के बीच जितना धन अवमुक्त किया है। अगर उस धन का उपयोग ईमानदारी पूर्वक धरातल पर उतारा गया होता तो नोटों की गड्डियों की दीवार से ही कटान से मुक्ति मिल गयी होती। इस दौरान जिपंस प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद ने सदर व बैरिया तहसील के पूर्व के विस्थापित 377 कटान पीड़ितों की बस्तियों में आवास, सड़क, शुध्द पेयजल उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। इस पर मन्त्री ने जल्द सार्थक पहल करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुशील पान्डेय, राकेश शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार ओझा, टुनटुन उपाध्याय, प्रमुख विजय गुप्ता, रामेश्वर सिंह, संतोष पान्डेय, सुमित सिंह, राजनारायण प्रसाद, राजीव कुमार, दिनेश कुंवर आदि थे।
विज्ञापन

गंगा की धारा मोड़ने में जिन किसानों की जमीन गई उसे मिलेगा मुआवजा
रामगढ़। पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रामगढ़ में पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। कहव कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित कर नदी के धारा को मोड़ने का काम हुआ है। उन्हें शासन स्तर से मानक के अनुरूप मुआवजा राशि मिलेगी। इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से जिन काश्तकारों की जमीन से खुदाई कर नदी की धारा को मोड़ा गया है। उनकी कितनी जमीन ली गई है। किन-किन काश्तकारों का कितना जमीन अधिग्रहित हुआ है। उसकी सूची बनाकर शासन में भेजा गया है। इसके साथ ही हम ने इस मामले को मुख्यमंत्री से भी अवगत कराया है। ताकि जल्द ही इन किसानों को शासन के मानक के अनुरूप मुआवजा दिया मिल सके। अगर मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में कोई भी अधिकारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेघर वालों को शीघ्र मिलेगा गृह अनुदान
रामगढ़। राज्य मंत्री ने बताया कि अब तक जितने भी पीड़ितों को का घर गंगा की लहरों में विलीन हो गया है और उन्हें गृह अनुदान नहीं मिला है। उन्हें जल्द ही उनके खाते में गृह अनुदान का पैसा भेजा जाएगा। शासन स्तर से उन पीड़ितों का पैसा जिला मुख्यालय पर भेजा गया है। इस मामले को मैं जिलाधिकारी से और अधिक जानकारी कर जल्द से जल्द अनुदान दिलवाने का प्रयास करूंगा।

लाभार्थियों के खाते में सीधे पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ
रामगढ़। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संकल्प है कि अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को 2022 तक निश्चित रूप से उसे आवाज से आच्छादित कर दिया जाएगा और सीधे ही लाभार्थी के खाते में पैसा भेजा जाएगा। अगर बीच में कोई भी बिचौलिया या दलाल पैसा मांगता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के सरकार में जनता के लिए अगर एक रुपया भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed