{"_id":"600ef98d8ebc3ef91915f6ac","slug":"anjani-a-defender-of-democracy-remembered-on-his-death-anniversary-ballia-news-vns571165083","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए लोकतंत्र रक्षक सेनानी अंजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए लोकतंत्र रक्षक सेनानी अंजनी
विज्ञापन
रसड़ा। भगत सिंह तिराहा स्थित कार्यालय पर क्रांतिकारी स्मारक समिति के तत्वावधान में सामाजिक चिंतक, क्रांतिकारी विचारक, लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्मारक समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. अंजनी कुमार पांडेय की पुण्यतिथि पर सोमवार को गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि अंजनी कुमार का जीवन संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणादायक है। शहीदों तथा महापुरुषों के आदर्शों पर चलने वाले स्व. पांडेय का जीवन दर्शन समाज के लिए काफी शिक्षाप्रद एवं लाभाकारी है। उनके सच्चे विचार, साहसिक कार्य, रचनात्मक सोच के अनुसार चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अंजनी कुमार पांडेय की रसड़ा में प्रतिमा लगाने के क्रांतिकारी स्मारक समिति के प्रस्ताव के लिए हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि अंजनी कुमार पांडेय का जीवन पूर्णत: देशभक्ति एवं समाज से जुड़ा हुआ था। महापुरुषों की विचारधारा को ज्वलंत रखने के लिए उन्होंने आजीवन स्मारक एवं मूर्ति स्थापित करने का कार्य किया, जो उनके राष्ट्रवाद का द्योतक है। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने स्व. पांडेय के सामाजिक संघर्षों का एक महान योद्धा बताते हुए यह कहा कि पांडेय का जीवन हमेशा शहीदों एवं महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का था। इस मौके पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्र, शुभ्रांशु शेखर पांडेय, पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर, बलवंत सिंह, चंद्रमा सिंह, मुजतबा हुसैन, अनूप पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता मार्कंडेय एवं संचालन सियाराम यादव ने किया।