बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगृ मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेला के नंदीग्राम मेला की शुरूआत दीपावली व भैया दूज के बाद हो गई है। इसी क्रम में नगर पालिका द्वारा नंदीग्राम में आने वाले पशु व्यापारियों, अतिथियों, सुरक्षा संबंधित किए व्यवस्था की जांच करने सीओ सिटी भूषण वर्मा और कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा पहुंचे। जहां मेले में स्थापित पुलिस चौकी, पुलिसकर्मी आमद रजिस्टर आदि की जांच की। इसके अलावा, मेले में आए पशु व्यापारियों से सुरक्षा से संबंधित पूछताछ की।
बता दे कि प्रत्येक वर्ष की भांति कार्तिक शुक्ल पक्ष के प्रथमा तिथि से ददरी मेले के नंदीग्राम मेले की शुरूआत हो जाती है। दीपावली व भैया दूज पर्व बीतने के बाद विभिन्न नस्ल के पशु नंदीग्राम मेले में पहुंचना शुरू करते देते है। इसी क्रम में शनिवार को नंदीग्राम मेले में गदहे व खच्चर के साथ ही कुछ बछड़े मेले में पहुंचे। यह नंदीग्राम मेला दो-चार दिन में जनपद और गैर जनपद से पधारने वाले विभिन्न प्रकार के पशुओं से पट जाएगा। इसकी शुरुआत शनिवार को हो गई। पशु व्यापारियों ने बताया कि डाला छठ के बाद पशुओं की आवक काफी हो जाएगी लेकिन दूरदूूराज से नंदीग्राम मेले में आने वाले पशु व्यापारियों को जगह-जगह रास्ते में पुलिसकर्मियों का कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। जिसके चलते दूरदूराज से पशु व्यापारी कुछ सालों से काफी कम आ रहे हैं।