फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   anganbadi ne menka gandhi ka funka putla

आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मेनका गांधी का फूंका पुतला

Thu, 12 May 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 12 May 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
anganbadi ne menka gandhi ka funka putla
टीडी कालेज चौराहे पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पुतला दहन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
उप्र राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने  गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान  विभिन्न ब्लाकों से पहुंचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महिला  कल्याण मंत्री मेनका गांधी का पुतला टीडी कालेज चौराहे पर दहन किया। साथ ही  पुतला को चप्पल से पीट कर विरोध जताया। इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार  के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता  बलवंत कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों  के हितैषी बन रहे है। देश के प्रधानमंत्री बलिया में उज्ज्वला योजना के  दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए खुद को मजदूर नंबर वन की उपाधि से  नवाज गए। लेकिन वास्तव में मजदूर है उनके लिए कोई कायदा कानून अब तक नहीं  बनाया गया। जिससे सरकारी मशीनरी द्वारा इन मजदूरों का शोषण हमेशा से होता  रहा है।
विज्ञापन


कहा कि विभाग की मंत्री मेनका गांधी द्वारा दिए गए बयान की जितनी  भी निंदा की जाए वह कम है। जिलाध्यक्ष उषा  सिंह ने कहा कि मजदूरों का जिस  देश में सम्मान नहीं होता वह देश कभी उन्नति नहीं  कर सकता। लेकिन सबसे अहम  बात है कि देश का पीएम ही  अपने आप को मजदूर साबित  करने पर तुला है। वहां पर भी मजदूरों का भला नहीं हो रहा है। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार राय, रीना सिंह,  सुशीला पांडेय, पूनम  उपाध्याय, कमलेश पांडेय, सावित्री देवी, आशा पांडेय,  चंद्रशेखर यादव, अखिलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन मोहन ङ्क्षसह ने  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed