फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   An electricity pole and a transformer were submerged in the Saryu River.

Ballia News: बिजली का खंभा और ट्रांसफाॅर्मर सरयू नदी में समा गए

Tue, 13 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
An electricity pole and a transformer were submerged in the Saryu River.
लालगंज क्षेत्र के ​शिवपुर घाट के समीप रात में हुआ कटान। जागरुक पाठक - फोटो : 1
बांसडीह। महाराजपुर में रविवार की रात 9:22 बजे से सरयू नदी में कटान शुरू हो गई। दो बीघा जमीन, एक बिजली का पोल और ट्रांसफॉर्मर नदी में समा गए। बस्ती से महज 25 मीटर दूरी पर कटान से लोगों में भय है।
विज्ञापन

सूचना पर प्रशासन और बाढ़ विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कराया। जियो बैग, जियो त्रिपाल और बांस के सहारे कटान रोकने का प्रयास किया गया। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता आकाश यादव के अनुसार, रात करीब 10 बजे तक कटान थम गया था।
विज्ञापन

कटान की भयावहता को देखते हुए एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा, तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, सीओ जयशंकर मिश्र और विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, मजवाड़ी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू भी घटनास्थल पर पहुंचे। सोमवार सुबह विधायक केतकी सिंह और सपा नेता रणजीत चौधरी समेत अन्य लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बस्ती के करीब पहुंची नदी, घरों से सामान निकालने लगे लोग: कटान के दौरान नदी किनारे की जमीन तेजी से धंसती चली गई। करीब दो बीघा भूमि के नदी में समा जाने और बिजली का पोल व ट्रांसफार्मर बह जाने से खतरा और बढ़ गया। बस्ती से महज 25 मीटर की दूरी पर नदी पहुंचने के बाद ग्रामीणों को अपने घरों की चिंता सताने लगी। लोगों ने जरूरी सामान समेटना शुरू कर दिया और उसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान दोबारा तेज हुआ तो रिहायशी बस्ती पर भी संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed