फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ambulance driver leaving dead body of old man away from home in ballia

UP: घर से 3 KM दूर बुजुर्ग का शव उतारकर लौट गया एंबुलेंस चालक, घंटों भटकने के बाद ठेले से शव ले गए परिजन

Tue, 19 Mar 2024 01:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Mar 2024 01:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद शव वाहन से बुजुर्ग का शव लेकर परिवार वाले घर आ रहे थे। इस दौरान चालक ने घर से तीन किमी दूर ही शव उतार दिया। जिससे घरवालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अंत में उन्हें ठेले से शव घर ले जाना पड़ा। 

विज्ञापन
Ambulance driver leaving dead body of old man away from home in ballia
ballia news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना के दियरा बहदुरा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शासन के लगातार निर्देशों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन

   
शव वाहन चालक एक 70 वर्षीय वृद्ध के शव को घर न पहुंचाकर तीन किलोमीटर पहले ही सड़क पर उतारकर फरार हो गया। ग्रामीणों को समझाने के बावजूद घर तक लेकर नहीं गया। परिजन किराये के ठेले पर शव लादकर घर पहुंचे। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। ठेले पर शव ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर दियरा बहदुरा गांव निवासी हीरा राजभर की तबियत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराए थे, वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वजन निशुल्क शव वाहन (एंबुलेंस) से शव को घर ले जा रहे थे। इस दौरान घर तक एंबुलेंस जाने का रास्ता होने के बावजूद तीन किमी दूर सड़क पर शव उतार कर एंबुलेंस चालक वापस लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का बेटा देवेंद्र राजभर परिजन संग काफी देर तक शव को लेकर इधर-उधर घूमता रहा, अंत में कुछ लोगों की मदद से किराए का ठेला लेकर शव को घर ले गया। उनकी परेशानी देख लोग स्वास्थ्य विभाग को कोसते नजर आए।  
 
ग्रामीणों के कहने के बाद भी उतार दिया शव  
जिला अस्पताल के शव वाहन का चालक जब घर से तीन किमी पूर्व शव उतारने लगा तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया। एक व्यक्ति इसका वीडियो भी बनाने लगा, लेकिन शव वाहन चालक परिजनों को डांटते हुए शव को वहीं उतार दिया।   


क्या कहते हैं अधिकारी
सभी शव वाहन चालकों को निर्देश है कि शव को घर तक पहुंचाएं। पगडंडी व रास्ता न होने पर घर के पास किसी स्थान पर परिजनों को सुपुर्द कर दें। बहादुरा गांव के मामले की जांच की जा रही है और शव चालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। -डॉ. विजयपति द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed