{"_id":"61f96ed24dc0167f062d41c6","slug":"allegations-of-flood-plight-and-smuggling-on-development-claims-ballia-news-vns636483215","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के दावे पर, बाढ़, बदहाली और तस्करी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के दावे पर, बाढ़, बदहाली और तस्करी के आरोप
विज्ञापन
तीन दिशाओं से बिहार से घिरी बैरिया विधानसभा से भाजपा के फायर ब्रांड नेता सु्रेंद्र सिंह विधायक हैं। उनका दावा है कि पिछले 70 वर्षों की अपेक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वहीं विपक्ष लगातार गंगा के साथ ही सरयू नदी की कटान, बाढ़ और जलजमाव का दंश झेल रहे बैरिया विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी, कानून व्यवस्था सहित कई आरोप उनपर मढ़ रहा है।
पहले द्वाबा अब बैरिया के नाम से जानी जाने वाली इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कांग्रेस, भाजपा, सपा के साथ ही बसपा भी कर चुकी है। सभी दलों की प्रदेश में सरकार भी रह चुकी हैं। इसके बाद भी प्रतिवर्ष बाढ़ से होने वाले नुकसान का कोई स्थायी समाधान नहीं मिल सका है। बाढ़ और कटान का स्थायी समाधान तो दूर कटान पीड़ितों को बचाना भी अभी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। स्थानीय विधायक क्षेत्र की लगभग सड़कों पर काम कराने का दावा कर रहे हैं। साथ ही भरपूर बिजली दी जा रही है। इससे स्थानीय लोग संतुष्ट भी हैं। लेकिन बैरिया विधानसभा क्षेत्र इन दिनों बालू और शराब तस्करी का केन्द्र बना हुआ है। बदहाल सड़कें, खराब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था, लचर शिक्षा व्यवस्था के आरोप भी ज्यादा हैं। विधानसभा क्षेत्र में विकास प्रमुख मुद्दा है, लेकिन अंतिम समय में यह जातीय ध्रुवीकरण तक सिमट कर रह जाता है। विधानसभा सीट से कांग्रेस को छ़ोड़ अभी किसी दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इससे भाजपा और सपा में टिकट के दावेदारों की बेचैनी बढ़ी हुई है।
00000000
विधायक निधि
-- सड़कों की व्यवस्था सुधारी।
--लोगों के स्वास्थ्य पर किया कार्य।
000000000
बोले विधायक
70 वर्षों से ज्यादा कराया विकास
स्थानीय विधायक और भाजपा के नेता सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि पिछले 70 वर्षों से ज्यादा यहां उल्लेखनीय विकास कार्य अपने कार्यकाल में कराया हूं। पालीटेक्निक कालेज, राजकीय महाविद्यालय, गंगापार नौरंगा में राजकीय इंटर कालेज, करोड़ों रुपये के कटान रोधी कार्य, गंगा की धारा मोड़ने के लिए ड्रेजिंग का कार्य, 100 करोड़ से अधिक की सड़कें मैंने बनवाई है। जनता ने अगर दोबारा अवसर दिया तो विकास के मामले में हमारा क्षेत्र पूरी तरह संतृप्त हो जाएगा। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का सभी को पारदर्शी तरीके से लाभ दिलाया गया है। पहले चार घंटे भी बिजली नहीं मिलती थी। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी 18 से 20 घंटे बिजली दी जा रही है। कई बेटियों की शादी भी कराई है। सबको सामाजिक न्याय दिलाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
0000000000
गिनाईं उपलब्धियां
--राजकीय पालीटेक्निक का निर्माण।
--राजकीय महाविद्यालय का निर्माण।
--सोनबरसा में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण।
--गंगा पार नौरंगा में राजकीय इंटर कालेज का निर्माण।
--रामगढ़, दुबेछपरा, अथगावा में 100 करोड़ के कटान रोधी कार्य।
--लालगंज के पास शिवपुर नौरंगा में पक्का पुल का निर्माण।
000000000
प्रतिद्वंद्वी की बात
पिछले चुनाव में दूसरे नम्बर पर रहे सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने बताया कि भाजपा सरकार के पास विकास का कोई मानचित्र नहीं है। सिर्फ सपा के कार्यों को वे लोग अपना कार्य बता रहे हैं। सोनबरसा में निर्माणाधीन 100 बेड का अस्पताल के लिए हमारी सरकार ने धन आवंटित किया था। आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। शिवपुर गंगा नदी पर पक्का पुल हो, सुरेमनपुर से बैरिया तक की सड़क हो सबको यह लोग अपना काम बता रहे हैं। यह सभी विकास कार्य मैंने कराया है। अगर सपा की सरकार बनी तो प्राथमिकता के तौर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा।
0000
लगाए आरोप
--सपा सरकार में स्वीकृत कराए गए कार्यों को अपना बताना।
--शिवपुर-नौरंगा पक्का पुल, पालीटेक्निक सपा ने दिया।
--कटान रोधी कार्यो में सरकारी धन की लूट खसोट।
--गंगा उसपार नौरंगा में राजकीय इंटर कालेज अधूरा।
--सड़क, गंगा में ड्रेजिंग सहित सभी विकास कार्यों में लूट।
--शराब और बालू के तस्करों को संरक्षण।
-----------------------------------
सपा को दी थी मात
वर्ष 2007 के चुनाव में भाजपा के सुरेन्द्र सिंह को 64886 मत मिले थे और वह निर्वाचित घोषित किए गए थे। उनके निकतम प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश अंचल को 47791 वोट मिले थे। तीसरे नम्बर पर बसपा के जवाहर प्रसाद वर्मा थे। इन्हें 27994 मत मिले थे। निर्दल आसिनी सिंह को 6127 और मनोज सिंह को 5945 मत मिले थे।
-----------------------------------
वोटरों की बात
सरकार चाहे किसी की बने हम लोग विकास कार्य चाहते हैं। महंगाई पर अंकुश लगे और शिक्षा, चिकित्सा की व्यवस्था हो, महिलाओं की सुरक्षा का गारंटी हो ऐसी सरकार चाहिए।
प्रज्ञा तिवारी
000000
इस बार विधासभा चुनाव में जाति-धर्म का पचड़ा यहां नहीं चलेगा। लोग समझदार हो चुके हैं। अब यहां सिर्फ विकास की बातें होंगी, जो विकास करेगा वही राज करेगा।
कन्हैया शर्मा, पूर्व सैनिक
00000000000
यहां का सबसे बड़ी समस्या युवाओं को रोजगार की है। जो लोगों को रोजगार के अवसर, युवाओं को नौकरी देने का भरोसा देगा वह बैरिया का विधायक बनेगा।
अवधेश तिवारी, अधिवक्ता
000000000000
बाढ़, कटान, जलजमाव से किसान परेशान और जनता त्रस्त है। हालात से जूझना हमलोगों की नियति बन चुका है। प्राथमिकता के आधार पर जो लोग इसका समाधान करेंगे वही वोट पाएंगे।
गणेश यादव, किसान