{"_id":"6ae0fde65fff8a7a34097f4b","slug":"allegations-and-counter-allegations-between-mla-and-mp-over-road-widening-ballia-news-c-190-1-bal1001-176011-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सड़क चौड़ीकरण पर विधायक सांसद में आरोप-प्रत्यारोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सड़क चौड़ीकरण पर विधायक सांसद में आरोप-प्रत्यारोप
विज्ञापन
बेल्थरारोड विधायक हंसू राम द्वारा लिखा गया पत्र हो रहा वायरल। जागरुक पाठक
- फोटो : Social Media
चौकियामोड़। मालीपुर-खंदवा से किड़िहरापुर तक करीब 16 किलोमीटर लंबी दोहरीघाट पंप कैनाल रोड के चौड़ीकरण का मामला गर्मा गया है। बेल्थरारोड के सुभासपा विधायक हंसूराम और सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर इस मामले में आमने-सामने आ गए हैं।
विधायक हंसूराम ने कहा कि बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मालीपुर-खंदवा से किड़िहरापुर तक सड़क चौड़ीकरण की वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर पहल की गई थी। विधायक का आरोप है कि सांसद की ओर से आपत्ति उठाए जाने के कारण परियोजना को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी।
उन्होंने सवाल किया कि जनता के हित से जुड़ी सड़क के चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों की जा रही है? इसका जवाब जनता के सामने आना चाहिए। विधायक ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा और इस मामले को शासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
सांसद बोले, पसंदीदा ठेकेदारों के चक्कर में लोग परेशान: विधायक के आरोपों पर सांसद रमाशंकर राजभर ने अलग पक्ष रखते हुए कहा कि सांसद बनने के बाद से ही वह बरौली से बनकटवा और मालीपुर से भीमपुरा तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पसंदीदा ठेकेदारों को ठेका दिलाने के चक्कर में क्षेत्र के लोग दो वर्ष से परेशान हैं।
सत्ता में रहते हुए चार वर्ष तक सड़क की याद नहीं आई और अब इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। सांसद ने स्पष्ट किया कि उनके नाम से सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति जताने वाला कोई पत्र जारी होने की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और किसी फर्जी पत्र का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई।

बेल्थरारोड विधायक हंसू राम द्वारा लिखा गया पत्र हो रहा वायरल। जागरुक पाठक- फोटो : Social Media