{"_id":"61802c8aba954546e4145278","slug":"allegation-of-irregularities-in-asha-recruitment-process-ballia-news-vns620582748","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा भर्ती प्रक्रिया में अनियमितिता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा भर्ती प्रक्रिया में अनियमितिता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ब्लाक हनुमानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वायना में आशा भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता एवं अवैध धन उगाही की शिकायत पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। आदेश तीन दिन बाद भी मामले की जांच नहीं की गई है।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं बसंतपुर निवासी विजयानंद पांडेय ने 22 जुलाई को डीएम, सीडीओ और सीएमओ से प्रकरण की शिकायत की थी। इसके बाद भी मामले की जांच नहीं की गई। विजयानंद पांडेय ने पांच अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय से शिकायत की। 21 अक्तूबर को निदेशक ने डीएम को पत्र लिखकर जांच कराने के निर्देश दिए। एक पखड़वारे में रिपोर्ट तलब की गई। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने 27 अक्टूबर को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। इसमें एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार को अध्यक्ष, डॉ. आनंद कुमार, और डॉ. आरबी यादव को सदस्य बनाया गया। तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद भी जांच शुरू नहीं की गई है। विजयानंद पांडेय ने सोमवार को फिर डीएम से शिकायत की। कहा कि जांच नहीं करना प्रकरण और जटिल बन रहा है। जांच नहीं कराई गई तो भूख हड़ताल भी करूंगा।