{"_id":"6ade47374bc813f4a108b9bf","slug":"womans-body-found-in-a-pit-dug-near-a-brick-kiln-ballia-news-c-190-1-ana1001-175862-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ईंट भट्ठे के पास खोदे गए गड्ढे में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ईंट भट्ठे के पास खोदे गए गड्ढे में मिला महिला का शव
विज्ञापन
मनियर कस्बा स्थित ईंट-भट्ठा पर शव मिलने की सूचना पर उपस्थित लोग तथा पहुंची पुलिस।जागरुक पाठक
मनियर। नगर पंचायत मनियर में बुढ़वा बाबा स्थान के पास ईंट भट्ठे पर गड्ढे में रविवार सुबह बेबी चौहान (30) का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुढ़वा ब्रह्म स्थान से नवका ब्रह्म स्थान की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे भट्ठे के लिए बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था। इसी में महिला का शव मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला पिछले दो-तीन महीने से बुढ़वा ब्रह्म स्थान स्थित धर्मशाला में रह रही थी।
वहां ठहरे यात्रियों ने बताया कि उसने खुद को मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र का निवासी बताया था। लोगों ने बताया कि महिला को मिर्गी की बीमारी भी थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि महिला ने रविवार को एक दुकानदार के मोबाइल से घर पर बातचीत की थी। फोन पर बात करते हुए उसने कहा था कि मैं जिंदा हूं, लेकिन मुझे मरा ही समझो। मैं मर चुकी हूं। इसके कुछ समय बाद तालाब में उसका शव मिलने से महिला की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
हालांकि, इस बातचीत के पीछे की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। धर्मशाला में रह रहे अन्य तीर्थ यात्रियों ने पुलिस को बताया कि नवरात्र के दौरान महिला की मां वहां आई थी और बाद में उसे छोड़कर चली गई थी। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला के परिजनों से संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।