फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   allah ki raah me di kurbani

अल्लाह की राह में दी कुर्बानी

Tue, 13 Sep 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 13 Sep 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
allah ki raah me di kurbani
जामा मस्जिद विशुनीपुर में नमाज अता करते मुस्लिम बंधु।
कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) नगर सहित ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने पूरी अकीदत से नगर के मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाज अदा की। इस मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी तथा नपा के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने मुस्लिम बंधुओं को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन



कुर्बानी के पर्व बकरीद पर सुबह से ही मस्जिदों में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए लोग सुबह से ही तैयारी में ही जुटे हुए थे। बहुत से लोग सुबह छह बजे ही मस्जिदों और ईदगाहों में स्थान पाने के लिए चल पड़े। निर्धारित समय तक पूरा ईदगाह लोगों से भर चुका था। निर्धारित समय पर बकरीद की नमाज शुरू हुई।
विज्ञापन


एक साथ सैकड़ों सिर अल्लाह की बारगाह में झुके। लोगों ने कौम और देश के सलामती की दुआ मांगी। खुतबा सुनने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकवाद दी। नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, बहेरी स्थित ईदगाह सहित समस्त मस्जिदों पर बकरीद की सुबह आठ बजे नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने बकरों की कुर्बानी दी। सुरक्षा के मद्देनजर नगर के मस्जिदों तथा इबादतगाहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी। मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नपा के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद के पास मुस्लिम बंधुओं को पर्व की मुबारकबाद दी।

कई दिनों से लोग पर्व की तैयारियों में लगे थे। मंगलवार को घरों में कई पकवान बने।  लोगों ने नए कपड़े पहने और नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों के आस-पास मेले जैसा दृश्य था। बच्चों और किशोरों ने काफी खरीदारी की।  बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक कुर्बानी का पर्व बकरीद नगर सहित ग्रामीणांचलों में परंपरागत ढंग से मनाया गया।


इस मौके पर मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाहों में बकरीद की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिल बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रहा। क्षेत्र के बिठुआ, अवाया, फरसाटार, शाहपुर अफगा, पिपरौली बड़ागांव, उभांव, कुंडैल, बांसपार बहोरवा, तेंदुहारी आदि ग्रामों में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले मिल बधाई दी। विधायक गोरख पासवान ने क्षेत्र के एक दर्जन ग्रामों का भ्रमण कर मुस्लिम बंधुओं को बकरीद की मुबारकवाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed