{"_id":"62c08dfbb1caa615fc27a236","slug":"all-the-complainants-came-only-a-few-got-the-solution-ballia-news-vns661972965","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादी आए तमाम, कुछ को ही मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादी आए तमाम, कुछ को ही मिला समाधान
विज्ञापन
बैरिया तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनती जिलाधिकारी सौम?
- फोटो : BALLIA
बैरिया/बेल्थरारोड। जिलाधिकारी सुनवाई कर रही थीं। 131 फरियादी शिकायत लेकर आए। समाधान सिर्फ छह लोगों को मिला। यह संपूर्ण समाधान दिवस पर बैरिया तहसील का हाल है। इसमें ज्यादातर मामले भूमि विवाद, पेंशन, राशन, अवैध कब्जे आदि के मामले ज्यादातर आए। सहायता दिलाने के लिए कानून के रिश्वत मांगने और जमीन की पैमाइश के दौरान दबंग के बंदूक निकालने का मामला सामने आया, जिस पर जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि जमीन के झगड़ों का निस्तारण पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी टीम बनाकर करें। पीड़ित के साथ न्याय होना चाहिए। अतिक्रमण करने वालों से नरमी न बरती जाए। उसे तुरंत खाली कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कुछ गांवों में सफाई का मुआयना करने के लिए भेजा। कहा कि बरसात में गांव में सफाई का विशेष ध्यान रखना है। किसी गांव में सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान और सचिव की जवाबदेही तय की जोगी।
रेवती थाना क्षेत्र के सियरहिया में भाजपा नेता रविंद्र मौर्या के घर चोरी हुई थी। इसका पर्दाफाश नहीं हुआ। उनको जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देना पड़ा। देवकी छपरा निवासी जनार्दन मिश्र ने पैमाइश के बाद जमीन पर दबंगों का कब्जा होने की शिकायत की। बताया कि लेखपाल व कानूनगो पैमाइश करने गए थे तो दबंग ने बंदूक निकाली ली थी। इसकी पुष्टि कानूनगो ने भी की। जिलाधिकारी ने आरोपी का तुरंत लाइसेंस निरस्त करने और उसे 14 दिनों के लिए जेल भेजने का निर्देश उपजिलाधिकारी बैरिया को दिया।
विज्ञापन
कर्ण छपरा निवासी दुर्ग विजय सिंह झलन ने तहसील क्षेत्र के कुल 35 बंद पड़ी पानी टंकियों व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्ण छपरा को खुलवाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी जल निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कार्यवाही करने को कहा। जमीन बड़ी के रामजी कुशवाहा ने कबाले की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा को मुक्त कराने की मांग की।
शोभा छपरा निवासिनी इंदु देवी ने शिकायत की कि पैमाइश के बाद भी मकान का निर्माण रोकने की शिकायत की तो मुरली छपरा के विश्वकर्मा चौधरी ने एक जनवरी 2022 को जंगली सूअर द्वारा पिता के मारने के बाद सहायता नहीं मिलने की बात कही। उसने आरोप लगाया कि सहायता के लिए कानूनगो 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। उसने दस हजार रुपये चुका भी दिए हैं। जिलाधिकारी कानूनगो को बुलाकर पटकार लगाई और जांच उप जिलाधिकारी को जांच करने को कहा। एसपी अधीक्षक राज करण नय्यर, सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीडीओ राजा राम मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी मो. मुमताज, जिला कृषि अधिकारी इंद्राज, बीएसए मणिराम सिंह, उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा मौजूद थे। बेल्थरारोड तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कुल 91 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।