{"_id":"6102df508ebc3e0df43bbba3","slug":"all-pramuth-trains-are-full-even-for-tatkal-tickets-ballia-news-vns603181098","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी प्रमुख ट्रेनें फुल, तत्काल टिकट के भी लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी प्रमुख ट्रेनें फुल, तत्काल टिकट के भी लाले
विज्ञापन
बैरिया। महानगरों की यात्रा करने के लिए प्रमुख ट्रेनों में सभी सीटें फुल हैं। कठिनाइयों का बाद भी तत्काल टिकट तक नहीं मिल रहा है। महानगरों के तरफ जाने वाली सभी अप ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक चल रहा है। तत्काल टिकट लेने के लिए यात्री रातभर आरक्षण टिकट खिड़की के सामने सोते हैं, फिर भी मुश्किल से एक से दो तत्काल टिकट ही निकल पाता है। पांच मिनट से भी कम समय में सभी ट्रेनों का तत्काल कोटा फुल हो जाता है।
कोरोना के वजह से सभी ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाया जा रहा है। कोविड गाइडलाइन के अनुसार, एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर के साथ ही अनारक्षित बोगी में भी बिना कंर्फम टिकट मान्य नहीं है। गाइड लाइन के मुताबिक वेटिंग टिकट लेकर यात्री महानगरों के लिए यात्रा नहीं कर सकते है। (09161) अप साबरमती एक्सप्रेस के सेकेंड सीटिंग बोगी में एक माह तक 85 से अधिक वेटिंग है। स्लीपर में 118 वेटिंग, वातानुकूलित थर्ड एसी में 22 वेटिंग है। (01062) अप पवन एक्सप्रेस के सेकेंड सिटिंग बोगी में एक माह में 75 से अधिक वेटिंग, स्लीपर में 120 वेटिंग, वातानुकूलित थर्ड एसी में 28 वेटिंग दिख रहा है। (04649) अप सरयू यमुना एक्सप्रेस के सेकेंड सीटिंग बोगी में कोई टिकट नहीं (नोरूम) है। स्लीपर में 282 वेटिंग तथा वातानुकूलित थर्ड एसी में 36 वेटिंग दिख रहा है। (04017) सद्भावना एक्सप्रेस के सेकेंड सीटिंग में एक माह तक 130 से अधिक वेटिंग, स्लीपर में 65 वेटिंग और थर्ड ऐसी में 18 वेटिंग चल रही है। (02561) अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के सेकेंड सीटिंग में 28, स्लीपर में 33, वातानुकूलित थर्ड ऐसी में 10 वेटिंग है। कमोबेश सभी ट्रेनों की यही स्थिति है। इससे यात्रियों को परेशाननी का सामना करना पड़ रहा है। टिकट वेटिंग होने से यात्री तत्काल टिकट के लिए रातभर आरक्षण खिड़की के सामने धरना दे रहे हैं, इसके बाद भी खिड़की खुलने पर मात्र एक-दो टिकट ही हो पाते हैं।
स्पेशल पवन, साबरमती, सरयू-यमुना, सद्भावना एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अगस्त माह तक सीटें फुल हैं। काफी वेटिंग चल रही है। - कमलेश कुमार मीणा, वाणिज्य अधीक्षक, सुरेमनपुर