{"_id":"641f300a9bdf0db09e07aa94","slug":"all-erosion-control-works-should-be-completed-on-time-dayashankar-mishra-ballia-news-c-20-1-121821-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पूर्ण हो सभी कटानरोघी कार्य : दयाशंकर मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पूर्ण हो सभी कटानरोघी कार्य : दयाशंकर मिश्र
विज्ञापन
रामगढ़/मझौंवा/दया छपरा। जिले के प्रभारी मंत्री दयशंकर मिश्र दयालु शनिवार को प्रशासनिक अमले के साथ शनिवार सुबह कटान रोधी कार्यों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। रामगढ़ में क्षतिग्रस्त पड़े स्पर को देखा। ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ विभाग के अधिकारियों के पेच कसे। कहां कि अभी काफी वक्त है। हर हाल में काम की गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। बरसात से पहले सभी कटानरोधी कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
तीन दशक में अरबों रुपये खर्च कर मझौवा से लेकर दुबे छपरा तक कुल छोटे-बड़े दो दर्जन ठोकरों का निर्माण किया गया है। हर साल गंगा की लहरों ने किसी न किसी ठोकरों का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। हर साल प्रोजेक्ट पर काम होता है और बाढ़ आते ही वह गंगा की लहरों में समाहित हो जाता है। ग्रामीणों ने जिले के प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी से कहा कि हम लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि हर साल परियोजनाओं पर करोड़ों रुपए क्यों खर्च किए जाते हैं। कराए गए कार्य गंगा की लहरों में कट जाते हैं।
प्रभारी मंत्री ने हुकुम छपरा गंगा घाट पर क्षतिग्रस्त स्पर प्वाइंट 26.300 किमी के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।सोनार टोला, बनिया टोला, बहादुर बाबा स्थान के पास गंगापुर में निरीक्षण करने के बाद बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र से पूछा कि यह जो पत्थर डाले गए हैं इसमें गैप है। इसको भरने के लिए आप लोग क्या करते हैं। अधिशासी अभियंता ने कहा कि बाढ़ आने के बाद इन खाली स्थान में मिट्टी भर जाती है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज के समय में जैसे हाईवे बन रहा है। थोड़ा भी गैप नहीं बचता है। उच्च गुणवत्ता से कार्य कराएं। पत्थरों में जो भी गैप दिख रहे हैं उसको भस्सीं डलवाकर भरवा दें। स्परों पर डाली गई मिट्टी के दबाव के लिए प्रेशर रोलर का इस्तेमाल करें। ग्रामीणों की शिकायत पर दुबे छपरा के पास 10 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए फार्क स्पर का निरीक्षण किया। कहा कि दुबे छपरा में हुए कार्य की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत पहुंची है। मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इस कार्य में जो भी कमी है उसको तत्काल प्रभाव से पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम रविंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, रत्नेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, भगवान दास गुप्ता, रिंकू, लालबाबू, अश्वनी ओझा, रामाकांत पांडेय, स्वामीनाथ तिवारी, दिनेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
लापरवाह ठेकेदारों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई
रामगढ़। जिले के प्रभारी मंत्री का काफिला इसके बाद सुधर छपरा में पहुंचा। ठेकेदार आधे अधूरे काम कर फरार हो गए थे। इसकी सच्चाई से रूबरू हुए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता से पूछा कि लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस पर वे कुछ भी कहने से कतराते रहे। जिलाधिकारी व प्रभारी मंत्री ने जमकर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। तत्काल मानक के अनुरूप कार्य कराने का दिशा निर्देश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यहां वही बाढ़ विभाग के अधिकारी कार्य करा रहे हैं जो तीन वर्षों से अधिक समय से जमे हुए हैं। अब तक जो भी कटानरोधी कार्य इन अधिकारियों के देखरेख में हुआ वह गंगा की लहरों में बह गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।