{"_id":"682cbb782fa71fe6fa062101","slug":"ai-chatbot-will-solve-driving-license-problems-ballia-news-c-190-1-svns1007-140157-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ड्राइविंग लाइसेंस की समस्याओं का एआई चैटबाट करेगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ड्राइविंग लाइसेंस की समस्याओं का एआई चैटबाट करेगा समाधान
विज्ञापन
बलिया। आमजन के लिए परिवहन विभाग से जुड़ी अच्छी खबर है। ड्राइविंग लाइसेंस, चालान या फिर वाहन रजिस्ट्रेशन जैसे काम से संबंधित जानकारी के लिए अब आरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित चैटबाट नंबर 8005441222 शुरू किया है। इस व्हाट्सएप नंबर पर परिवहन विभाग से जुड़ी जरूरी जानकारी और सेवाएं सिर्फ हॉय भेजकर मिल जाएंगी। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी।
परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि हाल ही में परिवहन निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए व्हाट्सएप चैटबाट की सुविधा शुरू की है। इससे उपभोक्ता वाहन पंजीकरण से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, फिटनेस, परमिट और नियमों के उल्लंघन पर होने वाले चालान की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। लोगों को छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सेवा 24 घंटे व सातों दिनों उपलब्ध रहेगी। परिवहन से संबंधित सेवाएं और जानकारी सीधे मोबाइल फोन पर मिलेंगी। उपयोगकर्ता समस्या होने पर शिकायत भी कर सकेंगे और समाधान की सूचना भी दी जाएगी। जिन अधिकारियों को कोई भी नोटिस जारी होगा, उसकी भी जानकारी मिल सकेगी।
ऐसे लें जानकारी
परिवहन निगम की ओर से जारी हुए नंबर पर हॉय लिखते ही सबसे पहले भाषा के चयन का ऑप्शन आएगा। इसके बाद सूचना के प्रकार का चयन उपभोक्ता को करना है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन से संबंधित, चालान, परमिट, सड़क सुरक्षा, फेसलेस, यात्रा मित्र और नोटिस बोर्ड आदि की सूचनाएं शामिल होंगी। उपभोक्ता अपनी सूचना का चयन करेगा। इसके बाद पीडीएफ स्वरूप में आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
दो सेकेंड में मिलेगा जवाब
एआरटीओ अरुण कुमार राय के अनुसार, वाहन और सारथी सेवाओं के एकीकरण के माध्यम से वाहन पंजीकरण से संबंधित जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाएं और आवेदन की स्थिति की ट्रेकिंग हो सकेगी। चालान से संबंधित जानकारी भी तत्काल मिल सकेगी। इनमें कारण, भुगतान लिंक और कानूनी प्रावधान के बारे में जान सकेंगे। व्हाट्सएप पर मेसेज डालते ही दो सेकेंड के अंदर जवाब मिलेगा।